विधायक नीरज नैय्यर ने मैहला-सरोल में बीपीएल लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

by

पंचायत प्रतिनिधि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में निभाएं सक्रिय भूमिका: नीरज नैय्यर

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र परिवार अधिक से अधिक उठाएं लाभ: नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा
चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने मंगलवार को मैहला और सरोल में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में बीपीएल लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं, सुझाव और आवश्यकताएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
मैहला में आयोजित कार्यक्रम में 18 ग्राम पंचायतों के करीब 2500 चयनित बीपीएल लाभार्थियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया, जबकि सरोल में 20 ग्राम पंचायतों के लगभग 1200 चयनित बीपीएल लाभार्थी एवं लोग उपस्थित रहे। ये कार्यक्रम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न चरणों में किए गए बीपीएल सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित लाभार्थियों के साथ आयोजित किए गए।
नैय्यर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के साथ कृषि, बागवानी और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार गेहूं, मक्की, हल्दी और दूध सहित विभिन्न उत्पादों पर एमएसपी प्रदान कर रही है।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसे पंचायत स्तर पर लोगों तक पहुंचाएं और पात्र परिवारों को लाभ लेने के लिए जागरूक करें। उन्होंने बताया कि जल्द ही एसडीएम चम्बा की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर उन्हें विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए नालागढ़ क्षेत्र से आज कुल 04 नामांकन प्राप्त

एएम नाथ।  नालागढ़  : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत नालागढ़ उपमण्डल में ज़िला परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खतरे में पड़ सकती नायब सैनी की सरकार !…. हरियाणा में होगी EVM की चेंकिग

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस की लहर होने के बाद भाजपा ने अंतिम दौर में चुनाव पलट दिया था। ये हार कांग्रेस के किसी नेता को हजम नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह : पंजाबी लोकनाच गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति उपस्थिति के थिरक उठे पांव और ढोल की थाप पर झूम उठा पूरा पंडाल

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीसी डिवेल्पमेंट निकास कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता डीएवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगा : विश्व रेडक्राॅस दिवस पर बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम 8 मई को

तैयारियों को लेकर ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी की बैठक आयोजित ऊना 1 मई: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!