विधायक ने SSP अभिमन्यु के खिलाफ खोला मोर्चा : 50 लोगों पर झूठा मुकदमा बर्दाश्त नहीं करूंगा – विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा

by
तरनतारन। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर भड़ास निकालने वाले खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने अब जिले के एसएसपी अभिमन्यु राणा के खिलाफ फ्रंट खोल दिया है।
उनका कहना है कि नौ अप्रैल को सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह की गांव कोट मोहम्मद खां में गोली लगने से हुई मौत के मामले में सही तथ्यों को छिपाया गया है। सत्तारुढ़ पार्टी को बदनाम करने के लिए गांव के सरपंच कुलदीप सिंह व उसके पारिवारिक सदस्यों समेत 50 लोगों के खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया है, वह पूरी तरह से झूठा है।
विधायक लालपुरा ने कहा कि पुलिस की ओर से जिन लोगों को आरोपित करार दिया गया है, उनके साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं जमीर की आवाज पर चुप बैठने वाला नहीं हूं।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिले के एसएसपी अभिमन्यु राणा पर कई संगीन आरोप लगाए। दरअसल, हलका खडूर साहिब के गांव कोट मोहम्मद खां में दो गुटों में चले आ रहे विवाद के बीच नौ अप्रैल की रात को थाना गोइंदवाल साहिब के सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी।  मौके पर मौजूद डीएसपी अतुल सोनी के बयानों पर गांव के सरपंच कुलदीप सिंह, उसके भाई अमनदीप सिंह, पत्नी अमृतपाल कौर समेत 50 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। जिनमें शिअद से संबंधित पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह कोट भी शामिल है।
 पुलिस ने सरपंच व उसके परिवार के सदस्यों समेत करीब 20 आरोपितों को जेल भेज दिया। विधायक लालपुरा ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह की जिस रिवॉल्वर की गोली से मौत हुई। वह रिवॉल्वर पंजाब पुलिस के कर्मी का था। सवाल यह पैदा होता है कि पुलिस के उक्त कर्मी को ड्यूटी दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर अपने पास रखने की अनुमति किसने दी।
विधायक लालपुरा ने दावा किया कि जिले के एसएसपी द्वारा मामले के असल तथ्यों को छिपाकर सरकार व विभाग को गुमराह कर उक्त केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने की पूरी कार्रवाई में नीचले स्तर के अधिकारियों पर दबाव बनाया गया।
लालपुरा ने कहा कि जेल में बंद कुलदीप सिंह के भाई अमनदीप सिंह पर अमृतसर पुलिस द्वारा अवैध पिस्टलों की बरामदगी का दावा करने व गैंग्सटरों से संबंधित होने बाबत एक और झूठी एफआइआर दर्ज की गई है। एसएसपी राणा ने विभाग को गुमराह कर सरकार को बदनाम करने में कसर नहीं छोड़ी।
‘धक्केशाही के खिलाफ चुप बैठने वाला नहीं’
मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि एसएसपी की उक्त धक्केशाही के खिलाफ फिरोजपुर रेंज के डीआइजी हरमनबीर सिंह गिल को मिल चुके हैं। उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
फिर भी जमीन की आवाज पर मैं चुप बैठने वाला नहीं। हत्या के झूठे मामले में नामजद 50 बेकसूर लोगों को बचाने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मिला जाएगा, ताकि एसएसपी की धक्केशाही रोक कर बेकसूर लोगों को इंसाफ दिलाया जा सके।
घटना के समय सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी मौके पर मौजूद थे। वह जिम्मेदार अधिकारी हैं। उन्हीं के बयानों के आधार पर थाना गोइंदवाल साहिब में एफआइआर दर्ज की गई। जिसकी अभी जांच भी जारी है। जांच में अगर कोई बेकसूर पाया जाता है तो उसको कलीनचिट दी जाती है। बिना वजह पुलिस किसी के खिलाफ भी झूठी एफआइआर दर्ज नहीं करती। …अजयराज सिंह (एसपी आइ)
जांच के बाद दर्ज किया केस
सब-इंस्पेक्टर हत्याकांड में पूरी जांच के बाद ही एफआइआर दर्ज की गई है। जिसकी अगलेरी जांच एसपी (आइ) अजयराज सिंह कर रहे हैं। विधायक लालपुरा को अगर जांच पर कोई आपत्ति है तो उक्त जांच बाहरी जिले के पुलिस अधिकारियों से करवा सकते हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से न्याय प्रणाली को जवाबदेह होता है। बतौर विधायक मुख्यमंत्री को मिलना उनका अधिकार है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी उत्सव भव्य रूप से आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी उत्सव आज बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक श्रीमान अशोक चोपड़ा जी ने की। ध्वज प्रणाम और...
article-image
पंजाब

लुधियाना में अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने में आप सरकार पूर्ण रूप से विफल: पवन दीवान

स्थानीय निकाय मंत्री की नाक के नीचे धड़ल्ले से बन रहीं अवैध कॉलोनियां: कांग्रेस लुधियाना, 15 फरवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शेरकोवाल व कलोता में किया आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन

आम आदमी क्लीनिक में मरीजों को नि:शुल्क मुहैया करवाई जा रही 75 तरह की दवाईयां व 41 तरह के लैब टैस्ट मुकेरियां:27 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब...
article-image
पंजाब

मकान मालिक और किराएदारों के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए : चंडीगढ़ में जल्द लागू हो सकता है टेनेंसी एक्ट

चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से मकान मालिक और किराएदारों के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए चंडीगढ़ में जल्द ही टेनेंसी एक्ट लागू किया जा रहा है। इससे अदालतों में चल रहे...
Translate »
error: Content is protected !!