कपड़े तक फाड़ डाले- सास-ससुर ने बहू को बुरी तरह पीटा : घायल महिला को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती करवाया

by
अबोहर :   अबोहर में एक महिला के साथ सास व ससुर ने मारपीट की है। आरोप है कि ससुर ने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। घटना अबोहर गांव काला टिब्बा की है। निवासी एक महिला को उसके ससुरालियों ने सुंदर न होने के ताने मारते हुए ना सिर्फ जलील किया बल्कि बुरी तरह से मारपीट भी की, जिससे उसके कपड़े तक फट गए।
घायल महिला को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
23 साल की इस महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब ढाई साल पहले काला टिब्बा निवासी से हुई थी। शादी के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। उसके सास व ससुर अक्सर उसके सुंदर ना होने पर उसे ताने मारते हैं और प्रताड़ित करते हैं। शुक्रवार सुबह जब वह घर पर कपड़े धो रही थी तब सास-ससुर ने विवाद करते हुए उससे बुरी तरह से मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि ससुर ने दुर्व्यवहार करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। उसके पति ने उसे छुड़वाया। इसके बाद उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी जिस पर उसके भाई अजय ने वहां आकर उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति और सास-ससुर पर केस
इधर, गुरदापुर के थाना काहनूवान की पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिमरन कौर निवासी टांडा ने बताया कि उसकी शादी 5 नवंबर 2023 को आरोपी लवप्रीत सिंह निवासी दसूहा, होशियारपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके पति, ससुर बलजीत सिंह और सास सुखविंदर कौर दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। यही नहीं, दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पुलिस ने डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वुमन की जांच के बाद तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वीं में हुए फेल, कभी बेचते थे अगरबत्ती : जानिए कौन हैं UPSC के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने वाले मनोज सोनी?

नई दिल्ली :  यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सड़क पर अगरबत्ती बेचने से लेकर यूपीएससी के चेयरमैन तक का मनोज सोनी का सफर काफी प्रेरणादायक रहा...
article-image
पंजाब

जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026′ को सर्वसम्मति से पारित : 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

चंडीगढ़ । पंजाब में करीब एक दशक से चुनावी मुद्दा बने बेअदबी के मामलों में अब कड़ी सजा देने के लिए सोमवार को बेअदबी कानून पारित किया गया है। बैसाखी के अवसर पर पंजाब...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में संशोधित पानी के सिंचाई उपयोग हेतु जागरूकता कैंप का आयोजन

होशियारपुर, 2 दिसंबर :  भू-जल एवं जल संरक्षण विभाग की ओर से गढ़शंकर में एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के संशोधित हुए पानी को किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग करने के उद्देश्य...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगनवीरों को 4 साल बाद नहीं होना होगा रिटायर ! अगले साल 90,000 नई वैकेंसी

चर्चा है कि सेना में ज्यादा अग्निवीरों को स्थायी तौर पर रखने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही अगले भर्ती चक्र में वैकेंसी की संख्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, अभी तक...
Translate »
error: Content is protected !!