विधायक ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्यारहग्रां के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : नए बजट में शुरू करेंगे कई विकास कार्य: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर 12 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार का नया बजट पेश होने के बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कई नए विकास कार्य आरंभ किए जाएंगे। इन नए विकास कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने के लिए विभागीय अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्यारहग्रां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भीषण आपदा के बावजूद इस वित्त वर्ष के दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य आरंभ किए गए हैं और इनके अलावा कई बड़ी परियोजनाएं भी मंजूर की गई हैं। इनमें गोविंदसागर झील से 137 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना और बाबा बालक नाथ मंदिर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एडीबी की मदद से 65 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ बच्चों की नैतिक शिक्षा और उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। तभी ये बच्चे आदर्श नागरिक बनेंगे और नशे जैसी बुराईयों से दूर रहेंगे।
उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये और मिडल स्कूल चंबेह तथा प्राइमरी स्कूल ग्यारहग्रां को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने विधायक, अन्य अतिथियों तथा बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में स्थानीय पंचायत प्रधान किशोरी लाल, उपप्रधान अमृत लाल, ज्ञान चंद, देव प्रकाश अग्निहोत्री, सुरेंद्र अग्निहोत्री, मनोज शर्मा, संजीव शर्मा, ब्रह्मदास, प्रेम चंद, अजय कुमार, सुरेश कुमार, कुलदीप सिंह, प्रकाश चंद, चिरंजीलाल, दुर्गादास, रूपां, राधा शर्मा, आदर्श बाला सोनी, एसएमसी अध्यक्ष प्रोमिला देवी, सीनियर लेक्चरर रवि शर्मा, अन्य शिक्षक, बच्चों के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5 लाख नौकरी देने के नाम पर आए थे सत्ता में, अब छीन रहे रोजगार : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

रोहित भदसाली।  शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपने चुनावी वादे को भूल गए हैं। कांग्रेस चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों के विपरीत कार्य कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैडीकल कालेज चम्बा में MBBS प्रशिक्षु से रैगिंग, 13 प्रशिक्षु चिकित्सकों से हुई पूछताछ

मैडीकल कालेज प्रबंधन ने एंटी रैगिंग कमेटी को तत्काल जांच के आदेश दिए जांच में आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. पंकज गुप्ता एएम नाथ। चम्बा : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रही : सुधांशु त्रिवेदी…. ..कहा, मुस्लिम लीग और माओवादी सोच के प्रभाव में कांग्रेस

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम काल : त्रिवेदी एएम नाथ। धर्मशाला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के MLA बबलू की बिगड़ी तबीयत : होशियारपुर रेफर

एएम नाथ। ऊना हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बबलू आज शिमला जा रहे थे। रास्ते में रुक...
Translate »
error: Content is protected !!