विधायक पठानिया ने अपने खेतों में उगाई सब्जियां मुख्यमंत्री सुक्खु को भी भेंट की : जैविक खेती के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे विधायक केवल सिंह पठानिया

by
धर्मशाला, 03 अक्तूबर। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया जैविक खेती को बढ़ाने देने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं इसी दिशा में मंगलवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने खेतों में उगाई सब्जियां शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को भी भेंट की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कृषि में स्वरोजगार के असीम संभावनाएं हैं तथा युवा को खेतीबाड़ी के लिए प्रेरित करने के लिए स्वयं अपने खेतों में सब्जियां इत्यादि भी उगाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति योजना क्रियान्वित की जा रही है। योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष आधारित एकीकृत और समग्र कृषि को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के तहत वर्तमान वित्त वर्ष में 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। हिम उन्नति के अंतर्गत अब तक 286 क्लस्टरों को चिन्हित किया गया है जिनमें से 186 क्लस्टरों में खरीफ 2023 सीजन से गतिविधियॉं शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि फसलों की पैदावार बढ़ाने में उन्नत बीज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार द्वारा सरकारी फार्मों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 464 हेक्टेयर क्षेत्र के 36 विभागीय फार्म हैं। इन सरकारी फार्मो पर विभिन्न फसलों के लगभग 17 हजार क्विंटल आधार बीज का वार्षिक उत्पादन किया जाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में रोजगार मेला 25 अगस्त को : बीएस ढिल्लों

ऊना, 19 अगस्त – तकनीकी शिक्षा द्वारा आईटीआई ऊना में 25 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में 9 वार्डों के लिए भरे गए कुल 39 पर्चे

एएम नाथ।  सुजानपुर 02 मई :  नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के लिए कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेकर मित्रों को घी पिला रहे मुख्यमंत्री, अविलंब जारी करें कर्मचारियों को डी.ए. और एरियर : जयराम ठाकुर

पेंशनरों और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा, विश्वासघाती और धोखेबाज है कांग्रेस सरकार चुनावों से पूर्व किये पक्की नौकरी के वादे और अब आउटसोर्स नौकरी की दे रहे सार्वजनिक मंचो से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गन्ने के खेत में घास काट रहे किसान पर बाघ का हमला, पिता ने जान जोखिम में डालकर बचाई बेटे की जान

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बरबर क्षेत्र में शुक्रवार को गलरई भट्टे के समीप गन्ने के खेत में घास काट रहे एक किसान पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया।...
Translate »
error: Content is protected !!