विधायक बिकने वाले थे, वह बीजेपी में चले गए : पूर्ण बहुमत में है कांग्रेस सरकार – भाजपा के नेता प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ। नादौन : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से वापस लौट आए हैं। दिल्ली में कई अहम बैठकों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री हिमाचल पहुंचे हैं। अब अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में प्रवास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई अहम बैठकों में भी हिस्सा लेने वाले हैं। गग्गल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ बगावत करने वाले पूर्व विधायकों पर निशाना साधा।

‘बिकने वाले विधायक बीजेपी में चले गए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो विधायक बिकने वाले थे, वह बीजेपी में चले गए हैं। उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से बगावत करने के लिए इन विधायकों ने 15-15 करोड़ रुपये दिए हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि बागी विधायकों के सरगना को 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की राशि मिली है। उन्होंने बिना नाम लिए ही पूर्व विधायक सुधीर शर्मा पर निशाना साधा। इससे पहले मुख्यमंत्री नाम लेकर भी सुधीर शर्मा को सरगना बता चुके हैं।

पूर्ण बहुमत में है कांग्रेस सरकार : बीजेपी पर लगाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मौजूदा वक्त में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 62 विधायक हैं। इनमें से 34 विधायक कांग्रेस के पास है। ऐसे में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है।

हिमाचल प्रदेश की कुछ विधासभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सीएम सुक्खू ने दावा किया कि उपचुनाव के बाद भी कांग्रेस पार्टी बहुमत में ही रहने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलने का काम कर रहे हैं।

जल्द होगा कांग्रेस प्रत्याशियों का नाम घोषित : मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी उन्हें सत्ता में आए हुए से 15 महीने का वक्त हुआ है और उन्होंने 10 गारंटियों में से पांच गारंटियां पूरी भी कर दी हैं। ऐसे में बीजेपी का बार-बार यह पूछना कि गारंटी अब तक पूरी नहीं हुई, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सीएम सुक्खू ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का काम जनता के बीच झूठ फैलाने का है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी अपने प्रत्याशियों को भी चुनावी मैदान में उतारेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को टिकट देगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में 55 लाख गाड़ियां अब ‘अवैध’… पार्किंग और फ्यूल पर लगेगा प्रतिबंध, नए दिशा-निर्देश जारी

नई दिल्ली । दिल्ली की सरकार ने पुरानी हो चुकी गाड़ियों के प्रबंधन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परिवहन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 2024 से दिल्ली में 10 साल से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोहारली स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी : भाषण, पेंटिंग, क्विज और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का भी किया आयोजन

बिझड़ी 20 दिसंबर:   बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरुकता शिविर आयोजित किया। शिविर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मामूली विवाद में हत्या -उद्योगपति ने फोरमैन को गोली मार की हत्या : शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे उद्योगपति संत प्रकाश और मुंशी राकेश कुमार पुलिस ने किए ग्रिफ्तार

टाहलीवाल : जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक उद्योगपति ने चावल मिल में काम करने वाले फोरमैन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फोरमैन की हत्या को अंजाम देने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर हुई व्यापक चर्चा : मार्च से जून 2025 की अवधि के लिए लगभग 3.61 करोड़ रुपये के आय-व्यय अनुमोदन को दी मंजूरी

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जुलाई. जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की। बैठक में कुटलैहड़ के विधायक विवेक...
Translate »
error: Content is protected !!