सेवानिवृत्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन के लिए 6 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

by
एएम नाथ। बिलासपुर 31 जुलाई: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिला बिलासपुर में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के रिक्त पदों को मानदेय आधार पर भरने के लिए सेवानिवृत्त तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रपत्र के साथ सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज संलग्न कर अपने आवेदन 6 अगस्त, 2026 को सायं 5 बजे तक उपायुक्त कार्यालय, बिलासपुर में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त अथवा अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मानदेय आधार पर तहसीलदार का एक तथा नायब तहसीलदार का एक रिक्त पद भरा जाएगा। पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी ने हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग के किसी भी विंग में तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार के रूप में न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा की हो तथा उसके विरुद्ध कोई विभागीय अथवा अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित न हो। पुनर्नियोजन के लिए अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित सेवानिवृत्त तहसीलदार को 70 हजार रुपये प्रतिमाह तथा चयनित सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार को 60 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। नियुक्ति जिला बिलासपुर की रिक्त तहसीलों एवं उप तहसीलों में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आवेदन का निर्धारित प्रपत्र जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट http://hpbilaspur.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन के साथ अंतिम नियंत्रक अधिकारी द्वारा जारी विभागीय अथवा अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित न होने का प्रमाण-पत्र तथा सरकारी अस्पताल से जारी स्वास्थ्य उपयुक्तता प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि पुनर्नियोजन प्रारंभिक रूप से तीन माह के लिए किया जाएगा, जिसे कार्य निष्पादन एवं आवश्यकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी तथा नियमित अधिकारियों की उपलब्धता अथवा प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार किसी भी समय समाप्त की जा सकेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ हम सब को एकजुट होने की आवश्यकता : आदित्य नेगी

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला, 26 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ बचत भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका : उम्मीदों का पहाड़ और हाथ लगी निराशा

सुक्खू सरकार को लगा 40 हजार करोड़ का झटका 16वें वित्तायोग ने RDG ग्रांट की सिफारिश नहीं की एएम नाथ। ​शिमला : रविवार का दिन देश के लिए मिला-जुला रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत ने दुनिया को अपना संदेश दे दिया है, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश की पराक्रमी सेनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेल वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई को : जिला ऊना, कांगड़ा व चम्बा के 1149 अभ्यर्थी लेंगे लिखित परीक्षा में हिस्सा

एएम नाथ। ऊना, 26 जुलाई। कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। जिला...
Translate »
error: Content is protected !!