विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सरकारी स्कूल घंटा घर व नई आबादी स्कूल में हुए विकास कार्यों का किया उद्घाटन

by

कहा, पंजाब सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को करेगी मजबूत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा क्रांति के माध्यम से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर रही है और स्कूलों के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके और सरकारी स्कूलों के बच्चे भी निजी स्कूलों के बच्चों की तरह शिक्षा प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।

 

यह विचार विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर में दो सरकारी स्कूलों में 23.76 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए किया। उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर में हुए विकास कार्यों व सरकारी हाई स्कूल नई आबादी में बने क्लासरुम का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक जिंपा ने सरकारी स्कूल घंटा घर व सरकारी स्कूल नई आबादी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को क्रमशः 11 सौ व 21 सौ रुपए भेंट किए। उन्होंने सरकारी हाई स्कूल नई आबादी की फाइन आर्ट प्रतियोगिता में पहले दो स्थानों पर आई छात्राओं को 1100-1100 रुपए की पुरस्कार राशि भी अपनी ओर से भेंट की। पार्षद विजय अग्रवाल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर को अपनी तरफ से 11 हजार रुपए भेंट किए।

विधायक जिंपा ने कहा कि शिक्षा क्रांति पंजाब में बड़ा बदलाव ला रही है और लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों से हटाकर सरकारी स्कूलों में दाखिल करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का यह रुझान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्कूलों में लाई गई शिक्षा क्रांति का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होगी और स्कूलों में सुविधाएं मिलने से विद्यार्थियों का मनोबल और बढ़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिकता से भरपूर शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों को विदेशों में भेजकर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, संतोष सैनी, मनी गोगिया, राजू खत्री, बहादुर सिंह सुनेत, सुप्रीत सिंह, राकेश कुमार बिल्ला, अर्जुन शर्मा, दर्शन लाल, विजय अरोड़ा, प्रिंसिपल करुन शर्मा, शैलेंद्र ठाकुर, तरलोचन सिंह, भारत भूषण, रविंदर कौर, कंचन, राज बहादुर, सुरिंदर कुमार, रेशम लाल, श्रुति शर्मा, चंद्र प्रकाश सैनी, पूनम विर्दी, संदीप सूद, रोशन लाल, सुरजीत राजा, प्रवीन कुमारी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान तथा अरविंद केजरीवाल को मानहानि नोटिस भेजा : पूर्व आईपीएस इकबाल सिंह लालपुरा ने

चंडीगढ़ ; पूर्व आई.पी.एस इकबाल सिंह लालपुरा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कमीशन के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मानहानि का नोटिस भेजा है। इकबाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, डिजिटल प्रणाली को और सशक्त बनाने पर जोर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, आधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी प्रक्रिया का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई-2.0) के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित विशेष पंजीकरण अभियान...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने गृहमंत्री अमित शाह से की 25 मिनट हुई मुलाकात : अमित शाह ने पंजाब को हर संभव मदद देने का किया वादा

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार शाम देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात 25 मिनट तक चली। जिसके बाद बाहर आकर पंजाब सीएम ने...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने सब डिविजन टांडा में धरने व रैलियों के लिए दाना मंडी का स्थान किया निर्धारित

होशियारपुर, 21 अगस्त: जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सब डिविजन टांडा में अलग-अलग संगठनों...
Translate »
error: Content is protected !!