विधायक राम कुमार चौधरी ने बद्दी क्षेत्र में तीन नई अंग्रेजी माध्यम की प्राथमिक पाठशालाओं का किया शुभारंभ

by

बीबीएन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी ने बद्दी उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुल्लरवाला के चक्का गांव, नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर 2 स्थित खाबड़िया वासियां (हरिपुर संडोली) तथा वार्ड नंबर 3 के गांव सुराजमाजरा में नए शैक्षणिक सत्र से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बद्दी एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां की जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है, जिसके चलते गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संस्थानों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री के समक्ष इन विद्यालयों को प्रारंभ करने की मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से स्वीकार करते हुए जरूरत के आधार पर इन स्कूलों को खोलने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि आज उन घोषणाओं को धरातल पर उतारते हुए इन विद्यालयों में कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं, जिससे क्षेत्र के बच्चों को अपने ही निकट बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक और गुणात्मक सुधार कर रही है। इसके तहत सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है तथा सीबीएसई पैटर्न को लागू किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक, प्रतिस्पर्धात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाकर उन्हें निजी विद्यालयों के समकक्ष लाना है, जिससे हर वर्ग के बच्चों को समान अवसर प्राप्त हो सकें।
उन्होंने कहा कि इन तीनों विद्यालयों के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही भवन निर्माण हेतु प्राथमिकता के आधार पर 35 से 40 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने हरिपुर संडोली के खाबड़िया वासियां में नगर निगम बद्दी के माध्यम से गलियों एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये तथा अतिरिक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए लगभग 20 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
उन्होंने ग्राम पंचायत गुल्लरवाला के चक्का गांव में गलियों को पक्का करने, टाइल वर्क एवं ड्रेनेज के लिए 10 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए 6.50 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। साथ ही चक्का गांव में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नाबार्ड के माध्यम से एक नया ट्यूबवेल उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि धर्म कांटा चक्का रोड पर लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत चक्का गांव तक नाला निर्माण भी शामिल है। इसके साथ ही गांव मलपुर के तालाब से अनाज मंडी तक सड़क को जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा, जिससे चक्का गांव में ट्रैफिक की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।
विधायक रामकुमार चौधरी ने नगर निगम बद्दी के अंतर्गत वार्ड नंबर 2 के गांव सुराजमाजरा में भी संबंधित विभाग के माध्यम से शौचालय निर्माण तथा नगर निगम बद्दी के सहयोग से सुदृढ़ ड्रेनेज प्रणाली विकसित करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों सहित सभी क्षेत्रों में शिक्षा, आधारभूत ढांचे एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाते हुए संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायत के पूर्व जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ललड़ी में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अनावरण : समाज में समानता, न्याय और समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर – अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  हरोली, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी गांव में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया 24 नवंबर को लोहाली पुल की रखेंगे आधारशिला

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 23 नवंबर से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पंजीकृत कामगार को 60 वर्ष पूर्ण होने पर तीन हज़ार रूपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना पर बैठक आयोजित ऊना 07 मार्च: प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में असंगठित कामगारों के कल्याण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ADC निवेदिता नेगी ने ली स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की ली बैठक : बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर दें बल – निवेदिता नेगी

मंडी, 22 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने मंडी जिले में स्कूली बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर बल देने को कहा है। उन्होंने स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!