विधायक राम कुमार चौधरी ने प्राइमरी स्कूल शलगा के भवन का किया लोकार्पण

by

पट्टा मेहलोग, 14 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत पट्टा नाली के गांव शलगा में आपदा से प्रभावित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण व राशन डिपो का शुभारम्भ किया।
विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के कठिन समय में प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी, जिसके परिणामस्वरूप आज शलगा गांव में विद्यालय भवन का पुनर्निर्माण संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही है। आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, आर्थिक सहायता तथा पुनर्वास सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाई गई हैं। साथ ही क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों, विद्यालयों और पेयजल योजनाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

रामकुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों में लगभग 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। इनमें सड़कों का सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा संस्थानों का उन्नयन तथा पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं वर्तमान में प्रगति पर हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उनके घर-द्वार पर उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार कर रही है। प्रदेश में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रारंभ की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी शिक्षा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में तीन विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न पर संचालित किया जा रहा है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य विद्यालयों को भी प्राथमिकता के आधार पर सीबीएसई पैटर्न में शामिल किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय
शलगा के खेल मैदान के विस्तारीकरण का आश्वासन दिया।
तदोपरांत विधायक द्वारा शलगा गांव में छींज मेले का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी बद्दी डॉ संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह, ग्राम पंचायत पट्टा नाली के पूर्व प्रधान हेमचंद कश्यप, पूर्व वार्ड पंच लता तंवर,भूप सिंह, घनश्याम कंवर, पूर्व प्रधान सतकौर , नंबरदार विनोद कुमार, एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचरुखी में बस अड्डा बनाने के लिए सरकार करेगी प्रयास- मुकेश अग्निहोत्री

राज्य स्तरीय छिंज मेला के अवसर पर उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित कहा- जयसिंहपुर क्षेत्र की जल शक्ति विभाग की सभी मांगे होंगी पूरी एएम नाथ। पंचरुखी, 2 अप्रैल : पंचरुखी में बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमेटियों से छह बागी पूर्व विधायकों को किया बाहर : विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया गया है। इन कमेटियों से छह बागी पूर्व विधायकों को बाहर किया गया है, जबकि निर्दलीय विधायक इसमें बने रहेंगे। बुधवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब-हिमाचल में तनातनी के बीच SGPC एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने हिमाचल प्रदेश में सिख विरोधी गतिविधियों की निंदा की

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल में पंजाबी युवाओं का विरोध और पंजाब में हिमाचल की बसों पर भिंडरावाले की तस्वीरें चस्पा करने और...
हिमाचल प्रदेश

संदीप कदम शिमला का नया मंडल आयुक्त : 4 आईएएस और 9 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी :

शिमला : हिमाचल सरकार ने 4 आईएएस और 9 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ट्रांसफर ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार अधिकारियों को तुरंत...
Translate »
error: Content is protected !!