विधायक रौड़ी ने गढ़शंकर हलके की सडक़ों पर प्रीमिक्स वर्क कार्य का किया शुभारंभ

by

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनते ही गढ़शंकर हलके की लिंक सडक़ों पर प्रीमिक्स डालने का कार्य तेजी से आरंभ हो चुका है। इसी प्रकार मंगलवार को विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर हलके की सडक़ें चाहालपुर से डघाम, बंगा से डघाम, टूटो मजारा से डंडेवाल, रामपुर कुक्कड़ां रोड से जेजों रोड तक प्रीमिक्स डालने का कार्य शुरु करवाया गया। जिसकी मदद से कुछ दिनों में यह मार्ग पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे।
विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने कहा कि पिछली राजनीतिक पार्टियों की सरकारें अक्सर 4 साल खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीटती रही हैं। परंतु पंजाब में आप की सरकार बनते सार ही विकासकार्य शुरु हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हलके की अन्य सडक़ों का सुधार भी शीघ्र शुरु किया जाएगा।
इस मौके पर बलदीप सिंह सरपंच, संजय कुमार पीपलीवाल, चरणजीत सिंह चन्नी, देवेन्द्र सिंह सफरी, अशोक कुमार सरपंच हाजीपुर, हरमेश लाल सरपंच रामपुर, खेमराज सरपंच बिलड़ो, ठाकुल गुलशन राणा, सुलेन्द्र कुमार, काका पदराणा, संदीप पारोवाल व वरेन्द्र सिंह मट्टू विशेष तौर पर मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमुना में दो और लाशें मिलीं…अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

 वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रविवार सुबह दो और शव मिले हैं। अभी भी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी...
article-image
पंजाब

मोदी की जुबान पर दो बार पांगी का नाम, बोले हर तरफ गूंज रहा नाम

एएम नाथ। मंडी  : छोटी काशी मंडी में आयोजित विजय संकल्प प्रणाली के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को संबोधित करते हुए दो बार जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी...
Translate »
error: Content is protected !!