विधायक विनोद कुमार का आरोप : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ट्रांसफर माफिया पूरी तरह सक्रिय

by

मंडी : विधायक विनोद कुमार ने कांग्रेस पर कांग्रेस नेताओं पर ट्रांसफर के लिए 30 से 50 हजार रुपए कर्मचारियों से लेने का आरोप गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि नाचन में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ट्रांसफर माफिया पूरी तरह सक्रिय है। कांग्रेस नेताओं पर ट्रांसफर के लिए 30 से 50 हजार रुपए कर्मचारियों से लेने का आरोप लगाया गया है। विधायक विनोद कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा नाचन विधानसभा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पूर्व की जयराम सरकार ने कर्मचारियों के साथ बेहतर बर्ताव किया, लेकिन आज कांग्रेस सरकार अदला-बदली की भावना से कार्य कर रही है।
विधायक विनोद कुमार ने कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों को डराना धमकाना बंद करें, नहीं तो यह उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होगा। सुक्खू सरकार कितने महीने और कितने वर्ष की सरकार है, यह कहना मुश्किल है।
भाजपा सरकार में कांग्रेसियों की खैर नहीं होगी
विधायक ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी तो कांग्रेस पार्टी के कर्मचारियों की खैर नहीं होगी। ट्रांसफर के नाम पर पैसे की वसूली कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। जब प्रदेश में भाजपा सरकार थी तो भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, लेकिन कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में दो चरणों में होगी जनगणना : उपायुक्त मुकेश रेपासवाल

आधुनिक डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना-2027 : जिला जनगणना अधिकारी एएम नाथ। चम्बा, 17 फरवरी : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला में जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीन के लिए 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों का पूर्व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी

कोविन पोर्टल व आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण 28 अप्रैल से हुआ आरंभ ऊना – 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण खुल गया है। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे – डीसी

ऊना, 5 अगस्त- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया ऐतिहासिक रंग महल के रखरखाव कार्यों का निरीक्षण 

वास्तुकला शैली के अनुरूप मरम्मत कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज ऐतिहासिक रंग महल का दौरा कर वहां चल रहे रखरखाव...
Translate »
error: Content is protected !!