विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने ग्राम पंचायत बडूही में किया हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ

by
बंगाणा, 11 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बडूही में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विस क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा तथा हर गांवों के सभी युवाओं तथा लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर ब्लॉक में दो हॉस्पिटलों में नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज फ्री में किया जायेगा जैसे अन्य बीमारियों का होता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से सबंधित जानकारी प्राप्त चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके इलाके में नशे का सेवन या कारोबार कर रहा है तो ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकतें है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर कंेद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके।
इस मौके पर उपस्थित स्थानीय प्रधान जगदीश ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों से नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने की अपील की।
इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत, हरोली ब्लॉक के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा मंडल, आशा कार्यकर्ता, स्थानीय हाई स्कूल के हेडमास्टर व समस्त अध्यापकगण शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में 20 से 26 दिसम्बर तक आयोजित होगी भर्ती रैली : अग्निवीर भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर DC अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

मंडी, 29 नवम्बर। मंडी में 20 से 26 दिसंबर तक होने वाली सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के जरूरी प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए बुधवार को उपायुक्त अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुस्साहस : मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका

शिमला  :   शिमला में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुजारी की उम्र 59 साल थी। गत दो वर्षों से अधिक समय से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

101 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन : विकसित भारत का रोड मैप” संगोष्ठी पर हुए बजट 2025 पर चर्चा 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा भाजपा कार्यालय में रविवार को “विकसित भारत का रोड मैप” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय बजट 2025 के बारे में चर्चा की गई। इस संगोष्ठी...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तियां

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तिया एएम नाथ। शिमला पूर्व में रही जय राम सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में...
Translate »
error: Content is protected !!