विधायक हंसराज ने अग्रिम जमानत के लिए चम्बा कोर्ट में दी अर्जी

by

एएम नाथ। चम्बा : युवती के यौन शोषण मामले में आरोपी चुराह के विधायक डा. हंसराज ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्बा की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगा दी है। सोमवार को विधायक ने उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के माध्यम से जमानत की अर्जी दाखिल की। इस अर्जी पर अब 11 नवम्बर को सुनवाई होगी। सुनवाई के बाद ही अर्जी पर फैसला होगा। उधर, पुलिस के नोटिस के बावजूद विधायक महिला पुलिस थाने में हाजिर नहीं हुए। पुलिस ने विधायक को नोटिस जारी कर महिला पुलिस थाने में हाजिर होने के आदेश दिए हैं, लेकिन विधायक ने महिला पुलिस थाना आने की बजाय वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर कर दी।

पुलिस पीड़ित युवती की मौजूदगी में जांच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए साक्ष्य जुटाकर विधायक की गिरफ्तारी के लिए मजबूत आधार करने में जुटी हुई है। पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही हैं। इससे विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज होने के बाद विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की है। मामले में पोस्को एक्ट की धारा शामिल होने के बाद से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।
बता दें कि युवती ने अपनी शिकायत में विधायक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तो बहला-फुसलाकर उसका शोषण किया गया। उस दौरान उन्हें डराया-धमकाया भी गया। बीते शुक्रवार को युवती ने महिला थाना चम्बा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ बीएनएस व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ए.एस.पी. हितेश लखनपाल ने कहा कि विधायक थाने में हाजिर नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

——————————-
पूर्व विधायक ने सीएम को भेजा ज्ञापन : उ धर, सोमवार को चुराह के पूर्व विधायक सुरिंद्र भारद्वाज ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित युवती को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक विधायक का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तेजधार हथियार से 16 साल की नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला : शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया

अमृतसर :  पिता ने तेजधार हथियार से 16 साल की नाबालिग बेटी को काट डाला और फिर उसके शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया। कई लोगों ने उसे देखा...
article-image
पंजाब

देश की एकता और अखंडता को समर्पित थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : खन्ना

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने किया नमन होशियारपुर 23 जून () भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए ‘संकल्प’ पहल का किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार सायं को यहां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भजन संध्या ‘भज गोविंदम’ में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नशे की समस्या...
हिमाचल प्रदेश

20 जून तक करवाएं अपने हिमकेयर कार्ड को रिन्यू – डीसी

ऊना – प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत व्यक्ति अपने हिमकेयर कार्ड को 20 जून तक रिन्यू करवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि हिम...
Translate »
error: Content is protected !!