विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका सरकार के तीन अंग : कुलदीप पठानिया

by

बलेरा, मोरथू, शाहपुर तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही

एएम नाथ। धर्मशाला :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, मोरथू, शाहपुर तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के करीब 182 बच्चों ने विधानसभा सचिवालय पहुँचकर सदन के अन्दर शीतकालीन सत्र के 5वे दिन की कार्यवाही को देखा। कार्यवाही देखने से पूर्व इन छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस अवसर पर बच्चों से संवाद करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवाओं में संसदीय प्रणाली तथा संवैधानिक व्यवस्था के प्रति जिस तरह से उत्साह बढ़ रहा है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि नित दिन 100 से ज्यादा बच्चे विधान सभा की कार्यवाही देखने आ रहे हैं और सदन की कार्यवाही में गहरी रूचि ले रहे हैं।यह आने वाले समय के लिए प्रजातांत्रिक प्रणाली की मजबूती का सबब है।
पठानिया ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका सरकार के तीन अंग हैं। ये तीनों मिलकर शासन का कार्य करते है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता का कल्याण करने में योगदान देते हैं। संविधान यह सुनिश्चित करता है कि ये सभी एक-दूसरे से तालमेल बना कर काम करें और आपस में संतुलन बनाए रखें। संसदीय व्यवस्था में कार्यपालिका और विधायिका एक-दूसरे पर आश्रित हैं, विधायिका कार्यपालिका को न केवल नियंत्रित करती है बल्कि उससे नियंत्रित भी होती है।
उन्होंने कहा कि कार्यपालिका सरकार का वह अंग है जो विधायिका द्वारा स्वीकृत नीतियों और कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है। कार्यपालिका प्रायः नीति निर्माण में भी भाग लेती है। जबकि न्यायपालिका का मूल काम हमारे संविधान में लिखे कानून का पालन करना और करवाना है तथा कानून का पालन न करने वालों को दंडित करने का अधिकार भी इसे प्राप्त है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को आज होने बाली कार्यवाही से अवगत करवाते हुए उन्हें सदन की कार्यवाही को देखने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को अपनी ओर से अनंत शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

एएम नाथ। चम्बा : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए बीडीओ कार्यालय मैहला में महिला एवं बाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शानन का 100 साल तक पंजाब ने संचालन किया, अब छोटे भाई हिमाचल को सौंप देना चाहिएः मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का निरीक्षण किया एएम नाथ। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता के ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में महिला सहित दो चिट्टे समेत गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त

एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई, 12.43 ग्राम हेरोइन के साथ युवक-युवती दबोचे एएम नाथ । सोलन :  जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरमाया सियासी माहौल : बागियों के स्वागत से भाजपा में बगावत, लाहुल-स्पीति भाजपा में सबसे ज्यादा बवाल

रवि ठाकुर के बीजेपी में आने से पूर्व मंत्री मार्कंडेय की अनदेखी पड़ सकती है भारी एएम नाथ। कुल्लू :   राजनीतिक उठा पठक से शीत मरूस्थल लाहुल-स्पीति के राजनीति में नई गर्माहट पैदा हो...
Translate »
error: Content is protected !!