विमल नेगी मामले में नहीं बख्शा जाएगा कोई भी कसूरवार : सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सरकार ने 15 दिनों में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और इसमें जो भी कसूरवार होगा, उसे सरकार छोड़ेगी नहीं।
वे सोमवार को पुलिस और संबंधित संगठन को लेकर विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। विपक्ष की गैर मौजूदगी में सदन ने उसके प्रस्तावों को नामंजूर कर दिया और मांग पूरी तरह से पारित हो गई। मुख्यमंत्री ने कटौती प्रस्तावों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए पूछा कि भाजपा आखिर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई जांच ही क्यों चाहती है। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां पहले से भाजपा के हाथ में है और ये एजेंसियां कभी भी प्रदेश में छापामारी करती रहती हैं। इसी तरह की छापामारी इन्होंने नादौन में भी की थी। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का राजनीतिक लाभ लेने के लिए प्रयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विमल नेगी की पत्नी उनके लिए बहन जैसी है और विमल नेगी के साथ घटित घटना की पूर्ण व निष्पक्ष जांच होगी।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है और सरकार प्रदेशवासियों के जान-माल की सुरक्षा के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जांच को प्रभावी बनाने पर जोर दे रही है। इसके लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग हो रहा है और पड़ोसी राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान भी हो रहा है।
विपक्ष का हंगामा : इस बीच, मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने पहले सदन में हंगामा किया और फिर पूरा विपक्ष उठकर सदन से बाहर चला गया। इससे पूर्व, कटौती प्रस्ताव पेश करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने
कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हुई है और इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने विमल नेगी मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यूपीए के मुकाबले एनडीए सरकार में हिमाचल प्रदेश को 264 फीसदी ज्यादा आर्थिक मिली मदद … केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा का बड़ा दावा

एएम नाथ। शिमला : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को साल 2024-25 का आम बजट पेश किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों की ड्यूटी आम जनता तक संदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में एड-ऑन पाठयक्रमों का शुभारंभ

इन पाठयक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना : डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब के शौंकीनों के लिए बुरी खबर : शराब के रेट ओपन मार्केट के हवाले, ठेकेदार ही तय करेगें शराब के रेट

हमने मिनीमम रेट तय किए मैकसीमम नहीं, ठेकेदार ही तय करेगें रेट: डीटीसी खैहरा गढ़़शंकर। शराब पालिसी को लेकर गत एक महीने से पंजाब सरकार दुारा शराब लोगो को ससती उपलब्ध करवाने के दाबे...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चंबा में अंडर-19 छात्रों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ : शिक्षा के साथ खेलों का भी विधार्थी जीवन में विशेष महत्व  : डीसी मुकेश रेपसवाल 

उपायुक्त चंबा ने किया  खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ। चम्बा  : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्व है इसलिए विधार्थी  शिक्षा के...
Translate »
error: Content is protected !!