विरेंद्र भट्ट मंडी नगर निगम के महापौर निर्वाचित, माधुरी कपूर बनीं उप महापौर

by

मंडी, 25 नवंबर : वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी के पार्षद एवं पूर्व उप महापौर विरेंद्र भट्ट मंडी नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए हैं, वहीं वार्ड नंबर 12 थनेहड़ा की पार्षद माधुरी कपूर उप महापौर चुनी गई हैं। शनिवार को नगर निगम कार्यालय सभागार में पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी की मौजूदगी में हुए चुनाव में सन्याहड़ी वार्ड के पार्षद वीरेंद्र आर्य ने महापौर पद के लिए विरेंद्र भट्ट के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।
वहीं बैहना वार्ड के पार्षद कृष्ण भानु ने उप महापौर पद के लिए माधुरी कपूर के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके उपरांत पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने नव निर्वाचित महापौर तथा उपमहापौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव के दौरान मंडी के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी तथा द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर निगम के आयुक्त एच.एस. राणा तथा पार्षदगण उपस्थित रहे। बता दें, अढ़ाई साल पहले बने नगर निगम मंडी में 15 वार्डों से पार्षद चुन कर आए थे। महापौर के लिए आरक्षित महिला पद होने के चलते दिपाली जस्वाल महापौर चुनीं गई थीं, वहीं विरेंद्र भट्ट उपमहापौर बने थे। जिनका कार्यकाल अढ़ाई वर्ष था। इसके पूर्ण होने के पश्चात इस बार महापौर पद अनारक्षित था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा और एसपी(आई) सर्ब्ज6 सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश-भूस्खलन : डीसी जतिन लाल ने लिया जायजा, प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत, बहाली कार्यों में तेजी के निर्देश

रोहित जसवाल। बंगाणा, 3 सितम्बर :  उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत थड़ा के गांव गिओड़ का दौरा कर भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुक़सान का मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर की 242 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों का चुनाव कार्यक्रम घोषित : 26 मई को 83 पंचायतों, 28 मई को 82 और 30 मई को 77 पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डाें के सदस्यों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों के सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नगाली स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत

51 लाख की धनराशि से नवनिर्मित विज्ञान तथा पुस्तकालय भवन का किया लोकार्पण पेयजल तथा सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए 14 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान नगाली–संजपुई–समलेऊ संपर्क मार्ग के उन्नयन...
Translate »
error: Content is protected !!