विवेक शर्मा का कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सभी पंचायतों के समग्र विकास पर जोर : विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए अधिकारियों की बैठक ली, बेहतर समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 6 फरवरी. विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के समग्र विकास पर जोर देते हुए अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। गुरुवार को ऊना के जिला परिषद सभागार में जिला एवं उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में उपायुक्त जतिन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने अपने विकास कार्यों में आ रही समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा।
May be an image of 3 people, beard and suit
विधायक ने निर्देश दिए कि ऊना ब्लॉक के तहत आने वाली कुटलैहड़ विस की पंचायतों का समान रूप से विकास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि स्थानीय जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
उन्होंने कुटलैहड़ विस में लोगों को पेयजल की सुचारू व्यवस्था के सुदृढीकरण को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण स्तर पर पाईप लाइनों के रिपेयरिंग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगांे को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति हो सके। इसके अलावा उन्होंने बंगाणा और थानाकलां अस्पताल में लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए।
May be an image of 1 person, studying and table
उपायुक्त जतिन लाल ने जिला एवं उपमंडल प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय और प्रभावी रणनीति के साथ पंचायतों में विकास कार्यों की गति तेज करें। उन्होंने जोर दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हों और अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
इस मौके पर कांग्रेस के बंगाणा ब्लॉक अध्यक्ष रामासरा, प्रदेश सचिव देसराज गौतम, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, समस्त जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य सहित कुटलैहड़ विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि सहित जिला के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : पूर्व सांसद खन्ना

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : खन्न खन्ना ने ढींडसा के निधन पर किया शोक व्यक्त, आत्मिक शांति के लिए की प्रार्थना होशियारपुर 30 मई () : पूर्व...
article-image
पंजाब

कनाडा के एडमोंटन में पंजाब के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

बठिंडा : कनाडा के एडमोंटन में कार में बैठे दो पंजाब के दो लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को बताया कि यह...
article-image
पंजाब

एसएसपी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक से पंजाब हिमाचल सीमा पर मंगूवाल चेक पोस्ट पर नशा मुक्ति अभियान पर की विशेष बातचीत

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार श्री दलजीत अजनोहा ने आज पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित मंगूवाल चेक पोस्ट पर होशियारपुर के एसएसपी श्री संदीप कुमार मलिक (IPS) से मुलाकात की। इस दौरान नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PM मोदी के प्रस्तावित दौरे पद बोले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हिमाचल को करे आपदा राज्य घोषित

एएम नाथ। शिमला : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के पास उनका संभावित दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!