बाजपुर में गुरजीत सिंह राणा के फार्म हाउस पर आयकर विभाग का छापा, हड़कंप; सात गाड़ियों में पहुंची टीम

by
बाजपुर : बाजपुर क्षेत्र में पंजाब के कपूरथला से विधायक गुरजीत सिंह राणा के फार्म हाउस पर इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। बृहस्पतिवार की सुबह इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ फोर्स के साथ सात गाड़ियों में बाजपुर के गांव विक्रमपुर स्थित राणा फार्म हाउस पहुंची।
टीम ने फार्म हाउस का मुख्य गेट बंद कर दिया। छापे की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। गुरजीत सिंह राणा पंजाब के उद्योगपति है।
वहीं, पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी है। बाजपुर स्थित राणा फार्म हाउस पर परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता हैं। सभी लोग पंजाब में है। फार्म हाउस की देखभाल उनके भाई राणा रंजीत सिंह करते है। फार्म हाउस पर मुंशी और फार्म के एकाउंटेड से पूछताछ की जा रही है। अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। राणा की यूपी-मुरादाबाद-बाजपुर रोड पर उनकी शुगर मिल है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40 हजार के लेनदेन को लेकर भांजे को जहर देकर उतारा मौत के घाट

तरनतारन :  गुरदासपुर जिले के गांव होठियां निवासी कर्मबीर सिंह की 40 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर जहरीली वस्तु खिलाकर मौत के घाट उतारा गया था। इस जुर्म में कोई और नहीं, बल्कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को DC जतिन लाल ने किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊँची कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को किया बर्बाद, बचाने के लिए दिल्लीवालों को बाहर करें’, सुखबीर सिंह बादल…. केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती

बठिंडा: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में 10 से ज्यादा पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर खुली...
Translate »
error: Content is protected !!