विवेक शर्मा ने 14.21 लाख रुपये की लागत निर्मित पंचवटी पार्क का किया शुभारम्भ : मंदिर परिसर में शैड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 01 जुलाई- कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायंसरी में श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर बाग वाला में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में 14.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचवटी पार्क का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा मंदिर परिसर में डंगे के निर्माण पर फर्श डलवाने पर 3 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।
विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार मंदिरों के सौंदर्यकरण और रख-रखाव पर विशेष बल दे रही है ताकि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को साकार करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और सिंचाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है।
विधायक ने मंदिर परिसर में शैड बनाने के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इससे पूर्व मंदिर के पुजारी मंहत महेंद्र सिंह मनकोटिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मंदिर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस अवसर पर कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, एडवोकेट विजय शर्मा, विनिश कुमार, पूर्व महासचिव अशोक कुमार, पूर्व महिला कांग्रेस प्रधान उर्मिला, खण्ड विकास अधिकारी राहुल धीमान, जेई प्रशांत कुमार, सचिव मनोज सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया ध्वजारोहण और शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली

एएम नाथ : कुल्लू 15 अगस्त : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता 78वां स्वतंत्रता दिवस कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में धूम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोषों से गूजां ऊना – ऊना नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह को श्रद्धा सुमन भेंट : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का किया आयोजन

ऊना :  ऊना नगर के संथापक व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को उनके वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी व साध संगत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डंगोरी-बीत के रणजीत चौधरी बने कनाडा क्रिकेट के वाइस चेयरमैन, इलाके में खुशी की लहर

गढ़शंकर। कनाडा में गढ़शंकर के इलाका बीत के गांव डंगोरी-बीत  रणजीत चौधरी कनाडा क्रिकेट की प्रबंधक कमेटी के लिए हुए चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए है। कनाडा क्रिकेट के वाईस चेयरमैन बनकर  विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एक छात्र की छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई, पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। मृतक की पहचान किन्नौर जिले के निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!