विशाल चौधरी की माता के भोग एवम अंतिम अरदास में पहुंचे उच्च अधिकारियों ने जताई संवेदना

by

अरुणाचल से एसपी आदित्य भाटी पहुंचे श्रधांजलि देने

बद्दी, 8 जून (तारा) : जीएसटी, कस्टम एवम नारकोटिक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात बद्दी के विशाल चौधरी की माता कांता देवी के बीते दिनों हुए आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए देश के कई बड़े नेता व अधिकारी उनके घर गुल्लरवाला व कड़ुआना गुरुद्वारा में पहुंचे। उन्होंने भोग एवम अंतिम अरदास में शामिल होकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विशाल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर एमएलसी एवम उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री
अशोक कटारिया, डीसीपी दिल्ली राजीव रावल (आईपीएस), डीसीपी दिल्ली
अभिमन्यु पोसवाल (आईपीएस), डीसीपी आगरा
आदित्य सिंह (आईपीएस),
एसपी अरुणाचल प्रदेश
आदित्य भाटी (आईपीएस),
बसंत कुमार (आईएएस) हरियाणा, डीसीपी पंचकूला
सृष्टि गुप्ता (आईपीएस), दिल्ली के प्रशासनिक अधिकारी
पुष्पेंद्र खटाना (आईईएस),
एसडीएम नैनादेवी (स्वारघाट) धर्म पाल चौधरी (एचएएस) मंधाला वार्ड से जिला परिषद सदस्य राज कुमार चौधरी, गुल्लरवाला पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान सरदार महेंद्र सिंह सहित सैकड़ो गणमान्य व्यक्तियों ने अंतिम अरदास में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है।

फोटो:

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ सभी को लड़नी है लड़ाई : जयराम ठाकुर

राज्यपाल बुधवार सराज में, नशा मुक्त हिमाचल अभियान में करेंगे शिरकत नेता प्रतिपक्ष ने रैली स्थल पहुंच कर लिया तैयारियों का जायजा एएम नाथ। मंडी :  प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बुधवार को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ की बातों से पहले साई मार्ग की सुध ले कांग्रेस : -संदीप सचदेवा

बीबीएन, 28 जनवरी : जहां एक ओर दून क्षेत्र में ‘हिम चंडीगढ़’ बसाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि बददी का साई मार्ग पिछले तीन वर्षों से बदहाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन्यारा के पास टेंपो ट्रैक्स के खाई में गिरी : चार की मौत, सात अन्य घायल हुए

मंडी : कोटली उपमंडल के धन्यारा में बुधवार दोपहर बाद ट्रैक्स गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सात अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं व एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के समीप तलवाड़ा बायपास में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे : हिमाचल को खालिस्तान बनाए जाने की धमकी भी दीवार पर लिखी

चिन्तपूर्णी : धर्मशाला के बाद अब उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के समीप तलवाड़ा बायपास में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए। साथ ही हिमाचल को खालिस्तान बनाए जाने की धमकी...
Translate »
error: Content is protected !!