विशिष्ट पहचान पत्र से न छूटे कोई दिव्यांगजन : DC जतिन लाल

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 12 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत जिले में दिव्यांगजनों की शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक समावेशिता के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने को कहा कि जिले का कोई भी दिव्यांगजन विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) से वंचित न रहे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक सर्वेक्षण करने और इसका डेटा सामाजिक कल्याण विभाग के साथ साझा करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी छूटे हुए लाभार्थी को यूडीआईडी का लाभ दिया जा सके।
5961 दिव्यांगजनों को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ :  उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले में कुल 5961 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अब तक 5.31 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की गई है। दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना के तहत 2023-24 में 52 लाभार्थियों को 5.60 लाख रुपये वितरित किए गए हैं। दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना में 40 से 74 प्रतिशत दिव्यांगता के मामलों में 25,000 रुपये और 75 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता पर 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत 217 लोगों को लाभ दिया गया है।
15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा :  उपायुक्त ने अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम को और प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार में समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अल्पसंख्यक वर्ग के 6 महीने से 6 साल तक के 833 बच्चों और 191 माताओं को विशेष पोषण कार्यक्रम का लाभ दिया जा रहा है।
जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक :  उपायुक्त ने जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत अनुसूचित जाति और जनजातियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिनियम के तहत लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने को कहा। बैठक में पीड़ितों को राहत राशि और कानूनी संरक्षण प्रदान करने पर भी चर्चा हुई।
दिव्यांगजनों के कानूनी संरक्षण पर चर्चा :   उपायुक्त ने राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत जिला स्तरीय स्थानीय समिति की बैठक में मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों, जैसे स्वपरायणता (ऑटिज्म), प्रमस्तिष्क घात, मानसिक मंदता, और बहु-दिव्यांगता से पीड़ित व्यक्तियों के कानूनी संरक्षण पर चर्चा की। जिले में अब तक 108 स्थायी कानूनी संरक्षक नियुक्त किए गए हैं।
ये रहे उपस्थित :  जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने बैठकों की कार्यवाही का संचालन किया और विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, एएसपी सुरेंद्र शर्मा, जिला उप न्यायवादी नवीन कुमार, डीपीओ नरेंद्र कुमार, नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना के सहायक निदेशक रंजन चांकाकटी, ईओ एमसी ऊना ललित कुमार, ईओ एमसी मैहतपुर वर्षा चौधरी, नगर पंचायत अंब से आकाश भाटिया, और एनजीओ एचआरपी एंड डब्ल्यूए के सुरेश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला परिषद  अध्यक्ष डॉ.नीलम कुमारी ने आशा कार्यकर्ताओं  के साथ की विशेष बैठक  : किसी भी कैटेगरी में नहीं आने वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीब लोगों  की सूची कराई जाए उपलब्ध

एएम नाथ। चंबा, 15 फरवरी :  ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ.नीलम कुमारी ने आज परिषद के वख्तपुर वार्ड के तहत विभिन्न  पंचायतों से संबंधित आशा कार्यकर्ताओं के साथ ज़िला परिषद कार्यालय के सभागार में  आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व अम्ब में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी लोक अदालतें – अनीता शर्मा

ऊना, 9 अगस्त – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना परिसर और अम्ब कोर्ट परिसर में 9 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा पढ़ने आपने बच्चों को मत भेजो… भारतीय पैरेंट्स को एक्सपर्ट्स ने बताया कनाडा में है कितने बुरे हैं हालात

चंडीगढ़ : कनाडा में पढ़ना बहुत से भारतीयों का सपना है, तभी वे हर साल बड़ी संख्या में यहां एडमिशन लेने पहुंचते हैं। मगर कुछ स्टूडेंट्स के लिए कनाडा में पढ़ने का सपना बुरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय का प्रारूप तैयार करेंः डीसी

समग्र शिक्षा अभियान के तहत उपायुक्त राघव शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना : डाईट देहलां समग्र शिक्षा अभियान की तृतीय व चतुर्थ तिमाही के साथ वार्षिक समीक्षा बैठक आज उपायुक्त कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!