विशेष इंतकाल-राजस्व लोक अदालतों में करसोग क्षेत्र में 95 प्रतिशत इंतकाल के मामलों का हुआ निपटारा

by
राज्य सरकार की इस नूतन पहल का क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है भरपूर लाभ
करसोग :  राज्य सरकार द्धारा अनेक जनहितैषी व कल्याणकारी योजनाएं जनहित में आरम्भ की गई है ताकि आमजन को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इसके दृष्टिगत ही राज्य सरकार ने एक नूतन पहल करते हुए, प्रदेश में आमजन के राजस्व संबंधी लंबित मामलों के निपटारें हेतू विशेष इंतकाल-राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इन विशेष इंतकाल-राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लोगों के लंबे समय से पैडिंग चल रहे राजस्व मामलों का शीघ्रता से समाधान होने से, लोगों का सरकार के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है। इससे करसोग उपमंडल के लोग भी लाभान्वित हुए है।
95 प्रतिशत मामलों का हुआ निपटारा
तहसील व उप-तहसील स्तर पर पहली बार आयोजित की जा रही विशेष इंतकाल-राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से करसोग क्षेत्र के लोगों के राजस्व संबंधी मामलों का तेजी से समाधान हुआ है। आमजन से जुड़े हुए क्षेत्र के लगभग 95 प्रतिशत राजस्व मामलांे का निपटारा गत तीन माह के दौरान इन विशेष अदालतों के माध्यम से किया गया है। शेष 5 प्रतिशत मामले ही पैंडिंग रह गए है, जिनका समाधान शीघ्र होने की उम्मीद है।
कुल 982 मामलें चल रहे थे पैंडिंग
करसोग क्षेत्र में तहसील करसोग के अतिरिक्त उप-तहसील पांगणा व बग्शाड़ के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न पटवार सर्कलों मंे इंतकाल संबंधी कुल 982 मामलें पैडिंग चल रहे थे। राज्य सरकार द्वारा 30 व 31 अक्टूबर, 2023 से शुरू की गई विशेष इंतकाल-राजस्व लोक अदालतों का आयोजन करसोेग में भी होने से इंतकाल संबंधी पैंडिंग मामलों का शीघ्रता से निपटारा सुनिश्चित हुआ है और अब तक क्षेत्र में कुल लंबित मामलों में से 930 इंतकाल संबंधी मामलों का निपटारा कर दिया गया है। जिससे आमजन को राहत मिली है।
कहां कितने मामलांे का हुआ समाधान
विशेष इंतकाल-राजस्व लोक अदालतों के आरंभ होने से पहले तहसील करसोग में 632, मामलें, उप-तहसील पांगणा में 106 और उप-तहसील बग्शाड़ में भी 244 मामलें पैडिंग चल रहे थे, इनमें से तहसील करसोग में अब तक आयोजित की गई विशेष इंतकाल-राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से 607 मामलों का निपटारा किया जा चुका है जबकि मात्र 25 मामलें ही शेष रहे है। इसके अतिरिक्त, उप-तहसील पांगणा में 103 मामलों का निपटारा किया गया है और शेष केवल मात्र 3 मामले रहे है। उप-तहसील बग्शाड़ में अभी तक कुल 220 मामलों का निपटारा किया जा चुका है और केवल मात्र 24 मामले ही शेष पैंडिंग रहे है।
यह है इस पहल का उद्देश्य
विशेष राजस्व लोक अदालतों का उद्देश्य लम्बित राजस्व मामलों का समाधान सुनिश्चित करना है ताकि लोगों को बार-बार राजस्व कार्यालय में जाने की आवश्यकता न पड़े। इस पहल का राजस्व लोक अदालतों को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया आंकड़ों के माध्यम से अपनी सफलता की कहानी बयां कर रही है। तीन माह की अल्प अवधि के भीतर ही रिकाॅर्ड संख्या में लम्बित राजस्व मामलों का प्रभावी निपटारा सुनिश्चित हुआ है। जिसके फलस्वरूप प्रदेश सरकार ने लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचाने के दृष्टिगत अब हर माह के अन्तिम दो दिवस इसका आयोजन करने का निर्णय लिया है।
लोगों को मिल रहा भरपूर लाभ
एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों से राज्य में पहली बार आयोजित की जा रही राजस्व लोक अदालतों से लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। राज्य में गत लगभग तीन माह में विशेष अभियान के दौरान जहां इन अदालतों के माध्यम से इंतकाल के रिकाॅर्ड 89091 लम्बित मामलों का निपटारा किया गया है। वहीं करसोग उपमंडल में भी इस अभियान के तहत लगभग 930 इंतकाल संबंधी मामलों का निपटारा कर दिया गया है। जिससे आमजन को राहत मिली है। राज्य में यह पहली बार है कि लम्बित राजस्व मामलों के समाधान के लिए मिशन मोड पर अभियान चलाया गया है जिसके प्रभावी परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर अवश्य करवाएं लिंक : आधार पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम – उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा, 28 जून : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त अपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC गंधर्वा राठौड़ ने किया आरसेटी के प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण, महिलाओं का मार्गदर्शन किया

एएम नाथ।  भोरंज 23 अप्रैल। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भकेड़ा के गांव भैरवीं जट्टां में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा आयोजित...
हिमाचल प्रदेश

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में तल्याहड़ स्कूल के होनहार छाये

एएम नाथ। मंडी, 05 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ का कला संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पांच दिव्यांग शोधार्थियों को राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच दिव्यांग पीएचडी शोधार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा...
Translate »
error: Content is protected !!