विशेष ओलंपिक रजत पदक विजेता हर्षिता ठाकुर को राज्यपाल ने किया सम्मानित

by

एएम नाथ। शिमला : इटली में आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत के लिए स्नोबोर्डिंग में रजत पदक जीतने वाली शिमला की हर्षिता ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल ने हर्षिता को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हर्षिता की कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने केवल हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।
राज्यपाल ने कहा कि हर्षिता युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरी हैं। उनकी कड़ी मेहनत ने साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता। हर्षिता इसी भावना का एक जीवंत उदाहरण है।
हर्षिता ने राज्यपाल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपनी भेंट के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से भेंट उनके लिए एक यादगार और प्रेरणादायक क्षण है।
राज्यपाल ने हर्षिता को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वह आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।
हर्षिता ठाकुर के पिता सोहन लाल और माता सरिता ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल व मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का न्यौता, डीसी ने शिष्टाचार भेंट कर औपचारिक रूप से उत्सव में किया आमंत्रित

ऊना, 21 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत सोमवार को उपायुक्त ऊना श्री जतिन लाल ने शिमला में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 अगस्त। जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना तथा जिला उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में 9 से 11 फरवरी तक टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा सेमिनार होगा : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/गढ़शंकर  :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा पर एक सेमिनार 9, 10, 11 फरवरी को नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में होने जा रहा है। जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे 5 श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू

चंबा, 28 जुलाई । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर प्रशासन की त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप मणिमहेश यात्रा मार्ग पर प्रतिकूल मौसम के बीच फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं का...
Translate »
error: Content is protected !!