विशेष बच्चों ने डीसी जतिन लाल को दी ‘हैपी न्यू ईयर’ की शुभकामनाएं

by
रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। साल 2025 के शुभागमन पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्कूल ‘आश्रय’ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त जतिन लाल के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों के साथ केयर टेकर और शिक्षक भी उपस्थित रहे। बच्चों ने उपायुक्त को अपने हस्तनिर्मित बधाई कार्ड भेंट किए।
May be an image of 7 people, child and text
उपायुक्त ने इस स्नेहिल व्यवहार के लिए बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन की उनके समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे समाज का सबसे कीमती संसाधन हैं और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के समुचित अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता से समाज में योगदान दे सकें।
बच्चों ने इसके बाद अन्य कार्यालयों में जाकर भी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को सांसद विकास निधि केलंबित कार्यों से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें जल्द धरातल पर उतारने को कहा – सांसद प्रतिभा सिंह

मंडी, 21 फरवरी। सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी जिले की विभिन्न पंचायतों में सांसद विकास निधि के तहत स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट : फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई, फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने दुनियाभर में खूब धमाल मचाया. फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने 3 तहसीलदारों को बनाया HAS अफसर : अनिल कुमार बने सीएम सुक्खू के डिप्टी सैक्रेटरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों तीन तहसीलदारों को हिमाचल प्रशासनिक सेवा में प्रमोट किया है। इन अधिकारियों में सुमेध शर्मा, गणेश ठाकुर और अनिल कुमार शामिल है।...
हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत : युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं

बंगाणा : बंगाणा उपमंडल के तहत पड़ते गांव अंबे दा बेहड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक की सर्पदंश के चलते मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र देशराज निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!