विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले में एनआईए ने पंजाब में की छापेमारी

by

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में छापेमारी की।  प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा की 13 अप्रैल को पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल में उनकी हलवाई की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह विहिप की नांगल इकाई के अध्यक्ष थे। एनआईए ने नौ मई को राज्य पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि विकास प्रभाकर की हत्या मामले में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। एनआईए ने हाल ही में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के साथ समन्वित अभियान में धर्मिंदर कुमार उर्फ ​​कुणाल (22) को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया था, जिसने हत्या में इस्तेमाल अवैध हथियार उपलब्ध कराए थे। एनआईए की जांच से पता चला है कि धर्मिंदर ने मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदे थे और विदेश में स्थित खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर कुमार उर्फ ​​सोनू के निर्देश पर शूटर को इनकी आपूर्ति की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जगराओं नगर काउंसिल चुनावों से पहले कांग्रेस पर्यवेक्षक पवन दीवान ने की अहम बैठक : जगराओं चुनावों के लिए सिर्फ योग्य उम्मीदवारों को ही मिलेगी टिकट: दीवान

लुधियाना, 10 मई: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जगराओं नगर काउंसिल चुनावों के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर पवन दीवान ने आज जगराओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और चुनावों के लिए पार्टी टिकट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो वह एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म कर देगी ; कंगना रनौत : कंगना रनौत

एएम नाथ। मंडी ; मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंवाद अभियान के दौरान करीब 12 कार्यक्रमों में भाग लिया। कंगना रनौत ने कहा कि मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP63F-0001, HP33G-0001 और HP68

शिमला : निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप ने बताया कि विभाग 04 दिसम्बर, 2023 से विशेष पंजीकरण चिन्ह 0001 के आवंटन के लिए ई-ऑक्शन शुरू करने जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला के...
Translate »
error: Content is protected !!