*वीआरएचएफ प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठक की*

by

भारत सरकार द्वारा गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन करने की मांग की

नई दिल्ली/ दलजीत अजनोहा : ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन ( वीआरएचएफ ) के अंतरराष्ट्रीय प्रधान ओम प्रकाश बाघा और भारतीय शाखाराष्ट्रीय अध्यक्ष के राजेश बाघा पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग पंजाब और उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब ने गजेंद्र सिंह शेखावत, माननीय केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, के साथ एक बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के आधिकारिक आयोजन की मांग की है।
माननीय केंद्रीय मंत्री जी के साथ बैठक में उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। इस ज्ञापन में यह कहा गया कि ब्रिटिश रविदासीय हेरिटेज फाउंडेशन, जो एक वैश्विक, गैर-राजनीतिक और सामाजिक संगठन है, गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और उनके योगदान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने हेतु केंद्रीय सरकार के समक्ष कुछ प्रमुख सुझाव और मांगें रखती है। इस में प्रमुख माँग में कहा कि गुरु रविदास आराध जनम शताब्दी समारोह के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा एक राष्ट्रीय समिति का गठन किया जाए, जो वर्षभर चलने वाले सरकारी कार्यक्रमों का समन्वय करे। संगठन ने इस में अपना पूरा सहयोग देने की बात भी कही और भारत सहित विदेशों में भी कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। विदेश मंत्रालय को भारतीय दूतावासों व वाणिज्य दूतावासों को ऐसे आयोजन करने के लिए बोलना चाहिए। यह भी मांग की गई कि गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक तुगलकाबाद यात्रा को ध्यान में रखते हुए, उस क्षेत्र का नाम “बेगमपुरा” रखा जाए।
तुगलकाबाद स्थित जहांपनाह पार्क का नाम बदलकर “गुरु रविदास वाटिका” करने की मांग की गई। पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम, गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग की गई। इसका वादा चुनावी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था।
“गुरु रविदास केंद्रीय विश्वविद्यालय” की स्थापना की भी मांग रखी गई। ओम प्रकाश बग्गा और राजेश बग्गा ने विश्वास जताया कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के महान संतों और डॉ. भीमराव अंबेडकर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया, वैसे ही गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती भी ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। उन्होंने इसी वर्ष के अंत में लंदन में उनके संगठन द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्लोबल सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी दिया।
माननीय मंत्री जी द्वारा उनकी द्वारा रखी गई मांगों को केंद्र सरकार के साथ उचित प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने का आश्वासन देते हुए वीआरएचएफ द्वारा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने के कार्यों की प्रशंसा भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिला की हत्या : आरोपियों ने महिला के 17 वर्षीय बेटे को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

जालंधर : बस्ती बावा खेल के नजदीक तारा सिंह एवन्यू स्थित कच्चे कोट में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का घर के अंदर घुसकर मौत...
article-image
पंजाब

आईपीएस संदीप गर्ग, अखिल चौधरी और मीणा का नाम का पैनल पंजाब सरकार ने गवर्नर को भेजा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गवर्नर बीएल पुरोहित द्वारा चंडीगढ़ के एसएसपी के लिए मांगा गया पैनल भेज दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को लाचोवाल टोल प्लाजा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान...
article-image
पंजाब

45 लाख खर्च कर पति ने कनाडा भेजा, विदेश पहुंचते ही पत्नी का बदल गया इरादा, भेजा तलाक का नोटिस

लुधियाना : ससुराल के 45 लाख रुपये खर्च करवा कनाडा गई पत्नी ने पति को पीआर करवाने की बजाए उसे तलाका नोटिस थमा दिया। पति के कनाडा पहुंचने के 10 दिन बाद उसे छोड़...
article-image
पंजाब

पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार पंजाब, सरकार ने पेश की 6 बड़ी परियोजनाएं

चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने राज्य के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!