वीडियो बनाने की रंजिश में युवती को रास्ते में घेरकर गैंगरेप का आरोप, 4 युवकों पर केस

by

पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप; पीड़िता का दावा-आरोपियों ने मारपीट कर कपड़े फाड़े और मोबाइल तोड़ा

पठानकोट, 21 सितंबर। पठानकोट में चंडीगढ़ से लौट रही एक युवती को रास्ते में घेरकर चार युवकों द्वारा कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 20 सितंबर को चंडीगढ़ से पठानकोट लौटी थी। मलिकपुर में उतरने के बाद उसने अपने भाई को फोन किया, लेकिन उसके व्यस्त होने के कारण वह पैदल गांव की ओर जाने लगी। आरोप है कि गांव के रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार युवक उसके पीछे आए और बाइक से उसे टक्कर मार दी। इसके बाद उसे सड़क किनारे झाड़ियों में ले जाकर मारपीट की और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया और पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए वीडियो बनाने तथा सबूत जुटाने को लेकर उसे धमकाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवती किसी तरह खुद को संभालते हुए गांव पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

पुराने विवाद से जुड़ी रंजिश का आरोप

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि परिवार का आरोपियों के साथ दुकान के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि करीब एक महीने पहले भी आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की थी। उस घटना के दौरान युवती ने कथित तौर पर आरोपियों की गतिविधियों का वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो को लेकर रंजिश रखने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर गांव के रहने वाले विशाल, गगन, रंजीत और दक्ष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है।

SSP मनप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच इंस्पेक्टर रुपिंदरजीत कौर को सौंपी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतविंदर चौहान व सुनीता राणी को शादी की वर्षगांठ पर बधाई

गढ़शंकर : पदराणा के सतविंदर लाल चौहान व सुनीता राणी को उनकी 28 भी शादी की वर्षगांठ पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और से वधाई। Share     
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे का टीका लगाने से युवक की मौत …2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

बठिंडा ।   बठिंडा में एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। नशे के लिए बदनाम बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में खूब नशा बिक रहा है।  पुलिस ने आरोपी महिला...
article-image
पंजाब

रंगला पंजाब की जगह, आप ने राज्य को कंगला पंजाब बना दिया : दीवान

आप सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रही है: दीवान चंडीगढ़, 29 अप्रैल :  जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष तथा पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान...
Translate »
error: Content is protected !!