वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय कृषि मंत्री से हिमाचल के लिए 27.17 करोड़ की परियोजनाओं की मांगी मंजूरी

by

दिल्ली में वीरेंद्र कंवर ने नरेंद्र तोमर तथा केंद्रीय पशु पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान से की भेंट
ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। कंवर ने तोमर को बताया कि हिमाचल प्रदेश के लिए 27.17 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, जिसे जल्द से जल्द मंजूरी प्रदान की जाए।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है, ऐसे में यहां पर कृषि गतिविधियों के आधुनिकीकरण के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बीजों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहा है, जिसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिला में नए बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना की आवश्यकता है। इसके लिए राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 11.72 करोड़ रूपए का प्रस्ताव भेजा है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 10.34 करोड़ का प्रस्ताव दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तुत किया गया है। साथ ही तिलहन फसलों के सुधारीकरण और प्रसार के लिए वर्ष 2022-23 से 2025-26 के लिए 2.86 करोड़ रूपए भी मांगे हैं। कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बाजरा तथा लाल चावल उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1.76 करोड़ रूपए का प्रस्ताव भी दिया गया है। वीरेंद्र कंवर ने जिला मंडी के मोवेसेरी में गेहूं व अन्य बीजों की खरीद एवं भंडारण के लिए वित वर्ष 2021-22 में 49 लाख का प्रस्ताव दिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से वीरेंद्र कंवर को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इसके बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय पशु पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान से भी भेंट की और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वीरवार को वह केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला से मिलेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी बनाई : संयुक्त किसान मोर्चा ने कमेटी को नकारा

चंडीगढ़: 18 जुलाई केंद्र सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कमेटी बना दी है। इस बहुप्रतिक्षित कमेटी का चेयरमैन पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को बनाया गया है। नीति आयोग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने की ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया : भव्य मार्च पास्ट में परेड कमांडर उप निरीक्षक सौरभ कुमार के नेतृत्व में हिमाचल पुलिस , होम गार्ड, एनसीसी व एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के दल ने लिया भाग

चम्बा , 15 अगस्त :   कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश : पनवेल में गाड़ी पर हमले की थी योजना – साजिश को रचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मुबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले की योजना बनाई गई थी। इस साजिश को रचने वाले 4...
हिमाचल प्रदेश

ADC अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की बैठक आयोजित

शिमला, 06 दिसंबर – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में बचत भवन शिमला में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के तहसील कल्याण...
Translate »
error: Content is protected !!