वीरेंद्र कंवर ने धमांदरी में किया श्रीमदभागवत कथा का श्रवण

by

ऊना 1 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन वीरेंद्र कंवर ने वृदांवन से आए कथावाचक बृज लाल को सुना और उनसे आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमारी हिन्दू संस्कृति में श्रीमदभागवत कथा श्रवण का बहुत बड़ा महत्व है। आज मुझे श्रीकृष्ण कथा में हरि नाम सुमिरन कर पुण्य अर्जित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गौमाता को विशेष स्थान दिया था तथा वर्तमान सरकार भी गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रयासरत है।
कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक हिमाचल प्रदेश की सभी सड़कों को बेसहारा गौवंश मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में लगभग 20 हजार बेसहारा गौवंश को गौ सदनों में पहुंचाकर संरक्षण व संवर्धन दिया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनने के उपरांत गौ सेवा आयोग का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि गौ सदनों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रदेश सरकार ने 500 रुपए प्रति गाय प्रति माह देने का निर्णय लिया। यह गौ सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करने की एक शुरूआत है तथा आने वाले समय में इस बढ़ाया जा सकता है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति का आधार है तथा गाय को बेहसारा सड़क पर छोड़ना महापाप है। उन्होंने सभी से आगे आकर गौ सेवा में जुटने का आवाहन किया और कहा कि बिना जन सहयोग के कोई काम पूरा नहीं हो सकता है। इसलिए सभी इस पुण्य कार्य में अपना बहुमूल्य सहयोग दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप पठानिया 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का करेंगे लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी चंबा, 10 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा में 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई जोगिन्दर नगर के अनुदेशक एनआईटी हमीरपुर में ले रहे हैं अल्प अवधि प्रशिक्षण : उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता पर तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रायोजित है यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण

जोगिन्दर नगर, 14 फरवरी: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिन्दर नगर के अनुदेशक ‘उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता’ विषय पर 5 दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साजिश कर दी सुपारी और कर दिया मर्डर… मर्सिडीज़ में मिली कारोबारी की खून से सनी लाश

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहने वाला एक बड़ा कारोबारी अचानक लापता हो गया. घरवालों ने पहले खुद उनकी तलाश शुरू की. कुछ घंटों बाद परिवारवालों को उनकी कार एक फ्लाईओवर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धाश्रम भंगरोटू व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर में आवासियों को उपायुक्त ने भेंट किए दिवाली उपहार

एएम नाथ। मंडी, 30 अक्टूबर। जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वृद्ध आश्रम भंगरोटू के सभी वृद्धजनों व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के बच्चों को दीपावली के पावन पर्व पर...
Translate »
error: Content is protected !!