वीरेंद्र कंवर ने लोअर बसाल में किया एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम अभियान का शुभारंभ

by

ऊना, 18 अगस्त: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम अभियान के अंतर्गत आज राजकीय उच्च पाठशाला लोअर बसाल में एक पौधा रोपित किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पारिस्थितिकी में संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे यहां हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है तो वहीं मृदा संरक्षण में भी सहायक होते है। पेड़-पौधे बरसात के दिनों में मिट्टी को बहने से रोकते है। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों से ही प्रकृति का सौन्दर्य है। वन संपदा अपने आस-पास के वातावरण में नमी बनाए रखकर तापमान को कम करने में मददगार होते है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण केवल औपचारिकता के तौर पर नहीं करना है बल्कि पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करनी है ताकि वह जीवित रह सके। उन्होंने सभी लोगों से आहवान किया कि वह कम से कम पांच पौधे रोपित करके उनका संवर्धन करें तथा अन्यों को भी पौधा रोपित करने के लिए प्रेरित करें।
ग्रामीण विकास मंत्री ने इस मौके पर बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं व आशीर्वाद योजन के तहत अंकिता बंसल को 1 लाख 30 हजार 750 रूपए के आर्थिक सहायता के चैक भी वितरित किए। इसके अतिरिक्त मंत्री द्वारा अन्य लाभार्थियों को भी विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता के चेक बांटे गए। इस अवसर पर पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों को फलदार पौधे भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर द्वारा प्राइमरी स्कूल लोअर बसाल में निर्माण हेतु 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने स्कूल में टाइलों के लिए भी 3 लाख रुपए स्वीकृत किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूल में वॉलीबॉल मैदान के लिए डेढ़ लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, प्रधान लोअर बसाल संदीप, उपनिदेशक शिक्षा दवेंद्र चंदेल, मुख्याध्यापक सतीश ठाकुर अध्यापक संजीव लठ्ठ व स्कूल के समस्त स्टाफ सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ गए कांग्रेसी : जयराम ठाकुर

पहले कर्मचारियों का स्थानांतरण होता था व्यवस्था परिवर्तन में संस्थाओं का हो रहा है धर्मपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, स्थानीय विधायक और कांग्रेस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिंदी मेरी जान——-आओ देशवासियों मैं आपको एक आज राज की बात बतलाता हूं

हिंदी मेरी जान आओ देशवासियों मैं आपको एक आज राज की बात बतलाता हूं।  कैसे बनी यह हमारी हिंदी भाषा यह राज आपको बताता हूं।  हिंदी भाषा है हमारी जान  हिंदी भाषा है हमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अध्यापक फरार : अश्लील वीडियों दिखाने के लगाए आरोप, मामला दर्ज

कुल्लू: हिमाचल के जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में स्कूल के शिक्षक पर 2 छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूल के अध्यापक ने पांचवी कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धायला स्कूल के प्रणव ने मिडल मेरिट स्कालरशिप में जिला में पांचवा स्थान प्राप्त किया

पट्टा मेहलोग, 20 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत घड़सी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला के प्रणव पुत्र मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप स्टेज दो की परीक्षा में जिला...
Translate »
error: Content is protected !!