आपदा से हुए नुक़सान के पुनर्निर्माण के लिए बजट देने के लिए केंद्र सरकार का आभार : सभी वर्गों के सशक्तिकरण का साधन है यह बजट – जयराम ठाकुर

by
विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने में मील का पत्थर है बजट
शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेंगे नए अवसर
एएम नाथ। शिमला
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट विकसित भारत के लक्ष्यो को साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। इस बजट में सरकार ने सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। गरीब, युवा, नारी अन्नदाताओं से लेकर कर-दाताओं के हितों को ध्यान रखते हुए राहत दी गई है। यह बजट देश के युवाओं के हौसलों को उड़ान देगा। कृषि के क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने से लेकर उनके भंडारण और विपणन के क्षेत्र में निवेश से किसानों की बाज़ार में पकड़ और मज़बूत होगी, जिससे वह अपनी शर्तों पर अपने उत्पादों को बेच सकेगा। यह बजट नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों के अधिकाधिक दोहन के साथ पर्यावरणीय हितों के संरक्षण पर आधारित है। जो भारत में ग्रीन एनर्जी के अधिकतम उत्पादन और इस्तेमाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। हर साल देश के टॉप 500 संस्थानों से एक करोड़ युवाओं को बेहतरीन इंडस्ट्री एक्सपोज़र देने के लिए इंटर्नशिप की योजना से बहुत लाभ होगा और इस अवधि के दौरान सरकार द्वारा दी गई वित्तीय सहायता युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए का ऋण देने की घोषणा की गई है, जिसमें ब्याज में 3% की छूट मिलेगी। युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में मैन्यूफ़ैक्चरिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, इस सेक्टर में केंद्र सरकार द्वारा किए गए निवेश से एक तरह रोज़गार के करोड़ों अवसर सृजित होंगे और आत्मनिर्भरता का लक्ष्य प्राप्त होगा। मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई है। स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एंजल टैक्स समाप्त कर दिया गया है। माता-पिता और अभिभावकों के योगदान से एक नई योजना ‘एनपीएस वात्सल्य’ शुरू की जाएगी।
कैंसर की तीन महत्वपूर्ण दवाओं की कस्टम ड्यूटी ख़त्म कैंसर के ख़िलाफ़ चल रही ज़ंग और प्रभावी होगी। आयकर की दरों में दी गई रियायत का लाभ देश के करोड़ों लोगों को होगा। विभिन्न वस्तुओं के आयात कर घटाने से विभिन्न वस्तुओं की क़ीमत में कमीं आएगी। देश में वैश्विक मानक के इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होंगे, रेल, सड़क और हवाई सेवा और सुदृढ़ होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चराने से अभी तक सड़कों से न जुड़ पाने वाले गाँवों को भी जोड़ेगी। इससे पर्यटन को और संबल मिलेगा। पर्यटन का विकास हिमाचल के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल में आपदा की वजह से हुए नुक़सान के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिया गया सहयोग आपदा के बाद से राहत का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र द्वारा सहयोग करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित भाई शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछली साल की आपदा के कारण हिमाचल को काफ़ी नुक़सान हुआ था। हिमाचल की वित्तीय मदद के लिए मैं स्वयं कई बार दिल्ली जाकर वरिष्ठ नेताओं से मिला और उदार वित्तीय मदद के लिए निवेदन किया। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी नेताओं ने हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दलालों के दखल से उद्योग कर रहे पलायन, सरकार की मिलीभगत बोले जयराम ठाकुर : विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश से उद्योगों के पलायन के मुद्दे को लेकर कल विपक्ष ने विधानसभा सदन में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और आज भी विपक्ष ने सदन की कार्यवाही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास में बुर्जुगों का आशीर्वाद और सम्मान जरूरी : आरएस बाली की पहल, वरिष्ठ नागरिकों से करवाया उद्घाटन

धर्मशाला, 02 सितंबर। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रेंक आरएस बाली ने नगरोटा में विकास कार्यों के उद्घाटन वरिष्ठ नागरिकों के कर कमलों से करवाने की नई रिवायत आरंभ की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चढ़ाए फूल

 अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में की गई शिक्षा विभाग से संबंधित विस्तृत समीक्षा : शिक्षा में निरंतर गुणात्मक सुधार प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकता : रोहित ठाकुर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा में निरंतर गुणात्मक सुधार की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है तथा निकट भविष्य में इस...
Translate »
error: Content is protected !!