राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से भेंटकर उपायुक्त ने दिया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का निमंत्रण 

by
राज्यपाल 28 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ ,  मुख्यमंत्री 4 अगस्त को समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता
एएम नाथ। चंबा, 23 जुलाई  :   अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 के  लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल ने   राजधानी शिमला में  शिष्टाचार भेंट की और उन्हें मेले का निमंत्रण पत्र भेंट किया।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष मिंजर मेला आयोजन  समिति  ने राज्यपाल , मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को मेले के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी अवगत करवाया।
मुकेश रेपसवाल ने बताया कि  राज्यपाल 28  जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2024 का विधिवत शुभारंभ करेंगे तथा 4 अगस्त को मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष मिंजर मेला आयोजन  समिति ने इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों , मुख्य सचिव तथा  प्रशासनिक अधिकारियों को भी ज़िला चंबा के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले पधारने का निमंत्रण दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में कल सामूहिक अवकाश पर रहेगी IGMC की RDA

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ ने भविष्य की कार्ययोजना पर लिया निर्णय डॉ. राघव के विरुद्ध जारी बर्खास्तगी आदेश को तत्काल रद्द किया जाए : डॉ. सोहिल कहा, आईजीएमसी की घटना से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा चुनाव में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह का हुआ बुरा हाल : जगमीत सिंह के नेतृत्व में NDP को सिर्फ 7 सीटें मिलीं

कनाडा के चुनाव में लिबरल पार्टी को जीत मिली है। भारत के लिहाज से इस चुनाव की सबसे अहम बात यह है कि New Democratic Party  को चुनाव में करारी हार मिली है। NDP...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्नेहा मिस व यश भारद्वाज मिस्टर फेयरवैल चुने : अवनी चौधरी मिस व आयुष राठौर मिस्टर विवेक इंटरनेशनल स्कूल चुने

विवेक इंटरनेशन स्कूल के छात्रों ने स्कूल के विदा होने वाले छात्रों की दी विदाई पार्टी बी बी एन , 9 फरवरी (तारा) : विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के जमा दो के छात्रों को...
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 16 को आयोजित होगी मीडिया संगोष्ठी

धर्मशाला 15 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर 16 नवंबर को दोपहर 12ः40 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार कमरा नं 823 में मीडियाकर्मियों के लिए जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसकी...
Translate »
error: Content is protected !!