वेटरनरी डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, SDM की कोठी में मिला शव : चेहरे और सिर पर तेजधार हथियार से वार के निशान

by

 मोबाइल से हुई पहचान, एक महीने बाद होनी थी शादी, हत्या की वजह और आरोपी अभी अज्ञात

अबोहर, 13 सितंबर। फाजिल्का के अबोहर में रविवार को 29 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर अमनदीप सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव खेतों के बीच बनी एसडीएम की कोठी में खून से लथपथ हालत में मिला। डॉक्टर के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक जांच में तेजधार और नुकीले हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमनदीप सिंह और थाना खुईयां सरवर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बीमार भैंस को देखने गया था डॉक्टर

जानकारी के मुताबिक, अमनदीप सिंह रविवार सुबह करीब 9 बजे गिदड़ांवाली गांव के मनीष कुमार की बीमार भैंस को देखने गया था। उसने भैंस को दवाई देने के बाद वहां से चला गया। इसके बाद वह एसडीएम की कोठी तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

गेट खुला देखकर हुआ शक

यह कोठी चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में तैनात एसडीएम जसदीप औलख की बताई जा रही है। कोठी से सटे खेत के मालिक कृष्ण कुमार जब काम के लिए वहां पहुंचे तो उन्होंने कोठी का गेट खुला देखा।

बताया गया है कि कोठी का गेट आमतौर पर बंद रहता था। गेट खुला होने पर कृष्ण कुमार को संदेह हुआ और वह अंदर गए। वहां उन्होंने डॉक्टर का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।

इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच देशराज को सूचना दी। सरपंच मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सिर पर मिले चार कट के निशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में डॉक्टर के सिर पर चार जगह कट के निशान मिलने की बात सामने आई है। चेहरे और सिर पर भी गंभीर चोटें थीं। चोटों के कारण शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी।

घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान गिदड़ांवाली निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी।

एक महीने बाद होनी थी शादी

गांव के सरपंच देशराज के अनुसार, अमनदीप दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी करीब छह महीने पहले सगाई हुई थी और एक महीने बाद उसकी शादी होनी थी।

अमनदीप पिछले करीब चार वर्षों से प्राइवेट वेटरनरी डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था। उसके पिता खेती करते हैं।

हत्या की वजह अभी रहस्य

पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या किस वजह से की गई और वारदात में कौन शामिल है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम सोमवार को कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले की जांच जारी है और परिवार के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब का अग्निवीर जवान कुपवाड़ा में शहीद : दो साल पहले हुआ था सेना में भर्ती…आखिरी बार मां से हुई थी बात

मानसा  :  मानसा का अग्निवीर जवान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया. अकलिया गांव के 24 वर्षीय लवप्रीत की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी. वह दो भाइयों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू , सीएम रेखा गुप्ता ने घटाया काफिला, सरकारी खर्चों में कटौती

मेट्रो उपयोग बढ़ाने और ईंधन बचत पर दिल्ली सरकार का जोर एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक खर्चों में कटौती, ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सत्संग में जा रहे श्रद्धालुओं की कार नदी में गिरी : 2 लोगों की मौत, 2 घायल… 10 साल का बच्चा बहा

एएम नाथ। शिमला :  नेरवा के जमराड़ी क्षेत्र के पास स्कॉर्पियो गाड़ी सालवी नदी में जा गिरी। जिसमें पंजाब के 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। एक 10...
article-image
पंजाब

1 जून को निर्मल कुटिया छम्भवाली पडवा में भव्य गुरमित समागम होगा : संत गुरचरण सिंह पडवा

भव्य गुरुमित समागम शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी दिवस को समर्पित होगाहोशियारपुर/फगवाड़ा /दलजीत अजनोहा : 1 जून को निर्मल कुटिया छम्भवाली पांडवा में विशाल गुरमित समागम समूह संगत के...
Translate »
error: Content is protected !!