वेतन की राह देख रहे लोग, कैसे चलेगा लोगों का खर्चा – लोगों के लोन की किस्तें, घर का खर्च, बच्चों की फ़ीस मकान का किराया कैसे देंगे लोग?: जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दो दिन से लोग वेतन की राह देख रहे हैं। फ़ोन के हर मेसेज यही सोचकर चेक करते है कि कहीं वेतन तो नहीं आया। अपने सहकर्मियों और अन्य विभागों के लोगों से फ़ोन करके पूछ रहे हैं कि सैलरी आई क्या? आज तक प्रदेश में ऐसी स्थिति नहीं आई थी कि कर्मचारियों को वेतन के लिए तरसना पड़े। प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि कोई आर्थिक संकट नहीं हैं। जब आर्थिक संकट नहीं है तो वेतन क्यों नहीं आ रहा है? सरकार को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि कर्मचारियों का वेतन और पेंशनरों की पेंशन कब आएगी। कर्मचारियों के पास आय के कोई और साधन नहीं होते हैं, उन्हें वेतन से ही परिवार पालना होता है। ऐसे में बिना वेतन के परिवार कैसे पलेगा?
जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी अपने वेतन से ही सारे खर्च वहन करता है। बच्चों की फ़ीस, घर का किराया, होम लोन की किस्तें, पर्सनल लोन की किश्तों के साथ क्रेडिट कार्ड आदि की ईएमआई भी महीने के पहले सप्ताह में देनी होती हैं। घर का किराया से लेकर राशन, बिजली-पानी आदि का खर्च भी महीनें के पहले हफ़्ते में ही देना पड़ता है। लोन की किस्तें न जमा कर पाना अपने आप में बड़ी आफ़त हैं। जिसके कारण जुर्माना से लेकर वित्तीय शुल्क अलग से भरने पड़ते हैं। यह स्थिति किसी भी सूरते हाल में सही नहीं है कि कर्मचारी राज्य सरकार के कर्मों की सज़ा भुगते। मुख्यमंत्री प्रदेश के कर्मचारियों को बताएं कि कब तक कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में आएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम समाचार ऐप करें डाउनलोड, सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की पाएं जानकारी : डीपीआरओ खेम चौहान

 एएम नाथ। चंबा 7 फरवरी :    हिम समाचार ऐप पर अब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं मुख्य मंत्री के प्रवास कार्यक्रम की प्रतिदिन अपडेट जारी की जा रही है। जिला लोक संपर्क अधिकारी खेम...
हिमाचल प्रदेश

भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं को मिलेगी रहने व खाने की सुविधा: डीसी

मदद के लिए दूरभाष नंबरों 01975-225045, 225046 पर संपर्क करें ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश...
हिमाचल प्रदेश

ADC अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की बैठक आयोजित

शिमला, 06 दिसंबर – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में बचत भवन शिमला में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के तहसील कल्याण...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 12,387 लोगों का क्षय रोग सर्वेक्षण किया गया

ऊना : क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला ऊना में किये गए क्षय रोग प्रसार व घटना दर की जांच के लिए सर्वेक्षण में पांच टीमों द्वारा घर-घर जाकर 12,387 लोगों का क्षय...
Translate »
error: Content is protected !!