वेतन न देने में कांग्रेस ने बनाया रिकॉर्ड, हर वर्ग को परेशान कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

by
हिमकेयर की बकाया धनराशि के भुगतान न होने पर 31 जनवरी से निजी अस्पताल नहीं करेंगे इलाज
होम गार्ड को दो महीनें से नहीं मिला है वेतन, नवम्बर से कर रहे हैं वेतन का इंतज़ार
एएम नाथ। शिमला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नीत सुक्खू सरकार प्रदेश में काम कर रहे लोगों को वेतन न देने का रिकॉर्ड बना रही है। बिजली बोर्ड, एचआरटीसी के कर्मचारियों के बाद अब पुलिस कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले होमगॉर्ड्स को भी वेतन नहीं दिया जा रहा है, अक्तूबर के बाद से वे वेतन का इंतज़ार कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को अनदेखा कर दे रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आख़िर उनका वेतन क्यों जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने माँग की कि सरकार जल्दी से जल्दी उनका वेतन जारी करे। हर कर्मचारी को अपना घर भी चलाना होता है। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने माँग रखी कि सरकार दिन रात ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को समय से वेतन देना सुनिश्चित करे। हर बार वेतन के लिए कर्मचारी प्रदर्शन करें यह अच्छी बात नहीं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि समाचारों में रोज़ प्रकाशित हो रहा है कि निजी अस्पतालों ने सरकार को दो टूक कह दिया है अगर 31 जनवरी तक हिमकेयर का पैसा जारी नहीं हुआ तो वह हिमकेयर के तहत इलाज करना प्रीति तरह से बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह दुःखद स्थिति है कि सरकार आम लोगों के साथ-साथ अब मरीज़ों को बाई परेशान कर रही है। सरकार अस्पतालों द्वारा दिये गये अल्टीमेटम के पहले ही उनसे बात चीत क़रके यह मसला सुलझा ले। इसके पहले भी सरकार ने अस्पतालों में जाँच कर रही कंपनी का भुगतान नहीं किया था। बार-बार भुगतान की माँग करने के बाद कंपनी ने जांच बंद करने का अल्टीमेटम दे दिया था लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण उन्हें भी जांच बंद करनी पड़ी थी। दो दिन लोगों को परेशान करने  बाद ही जांच सेवाएं फिर से शुरू हुई थी। इस बार ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए माहिलपुर में चल रहे सातवें शिविर में 11 पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने ली ट्रेनिंग

माहिलपुर ।  प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसदों का विधार्थियों ने किया कड़ा विरोध : 10 नवंबर को यूनिवर्सिटी बंद की काल है तो आप पंजाब बंद का ऐलान क्यों नहीं करते

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी में आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसदों को विधार्थियों का जबरदस्त गुस्सा झेलना पड़ा। चंडीगढ़ में आप के अन्य नेताओं के साथ गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मिलने के बाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2023 से पहले बने गाड़ियों के इंजन क्यों हो रहे डैमेज? पिता गडकरी नीति बना रहे… बेटे उनसे पैसा बना रहे : पवन खेड़ा

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, जहां पिता गडकरी नीति बना रहे हैं. वहीं, उनके बेटे उससे पैसे कमा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 से 24 जून तक बनीखेत के पधर चौगान में होगा आयोजन : सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की अध्यक्षता

बनीखेत : ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर आज एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में नाग मंदिर बनीखेत में एक बैठक का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!