वेरका दूध के दामों में बढ़ोतरी, 14 मई से नई कीमतें लागू

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 13 मई  : वेरका प्रबंधन द्वारा 14 मई 2026 की सुबह से वेरका पाउच दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में संशोधन किए जाने की घोषणा की गई है। यह नई दरें पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, कालका, रोपड़ व आसपास के क्षेत्रों में लागू होंगी।
जारी सूचना के अनुसार कुछ छोटे पैक वाले उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि अधिकांश 500 एमएल, 1 लीटर और 1.5 लीटर पैक पर 1 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
नई कीमतों के अनुसार फुल क्रीम मिल्क 500 एमएल अब 35 रुपये की जगह 36 रुपये, स्टैंडर्ड मिल्क 32 रुपये की जगह 33 रुपये तथा टोंड मिल्क 29 रुपये की जगह 30 रुपये में मिलेगा। इसी प्रकार 1 लीटर फुल क्रीम मिल्क की कीमत 69 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये कर दी गई है।
हालांकि 6 लीटर वाले फैमिली पैक की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वेरका प्रबंधन ने यह संशोधित दरें 14 मई 2026 की सुबह से सभी वितरकों, रिटेल चेन आउटलेट्स और संबंधित क्षेत्रों में लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार

जिम ट्रेनर हत्याकांड : कांगड़ा से पुलिस ने काबू किए 4 गैगस्टर, विदेश में रचा गया था हत्याकांड का खेल

खरड़ : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कांगड़ा के मैक्लोडगंज से एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास में बुर्जुगों का आशीर्वाद और सम्मान जरूरी : आरएस बाली की पहल, वरिष्ठ नागरिकों से करवाया उद्घाटन

धर्मशाला, 02 सितंबर। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रेंक आरएस बाली ने नगरोटा में विकास कार्यों के उद्घाटन वरिष्ठ नागरिकों के कर कमलों से करवाने की नई रिवायत आरंभ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में 25 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा एकीकृत एक्वा पार्क

एएम नाथ। हमीरपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ते हुए, राज्य सरकार द्वारा हमीरपुर जिला के नादौन में 25 करोड़ रुपये के निवेश से एक एकीकृत एक्वा...
Translate »
error: Content is protected !!