वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की शिष्टाचार भेंट

by

22 वर्षों से साइकिल पर विश्व भ्रमण कर रहे सोमेन देबनाथ, 2027 तक जारी रहेगा भारत दौरा

27 मई 2004 से साइकिल यात्रा पर निकले सोमेन, उत्तर कोरिया को छोड़कर कर चुके हैं विश्व भ्रमण

एचआईवी/एड्स जागरूकता और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बनाया अभियान का उद्देश्य

एएम नाथ। शिमला :  191 देशों और सात महाद्वीपों की करीब दो लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने गत सायं हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। रात करीब आठ बजे हुई इस मुलाकात के दौरान देबनाथ ने अपने साहसिक अभियान, यात्रा के अनुभवों और इसके सामाजिक उद्देश्यों की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष के साथ साझा की।
पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी सोमेन देबनाथ ने बताया कि वह पिछले करीब 22 वर्षों से साइकिल के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 27 मई, 2004 को अपने अभियान की शुरुआत की थी और उत्तर कोरिया को छोड़कर लगभग पूरे विश्व का भ्रमण कर चुके हैं। उनका कहना है कि उनकी यात्रा केवल साहसिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी है।
देबनाथ ने बताया कि वह अपनी यात्राओं के माध्यम से एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सभ्यता का विश्वभर में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न देशों में लोगों की जीवनशैली, भारतीय संस्कृति के प्रति विदेशी नागरिकों की रुचि तथा यात्रा के दौरान मिले अनुभवों के बारे में भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से 2006 के बीच उन्होंने भारत के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों की करीब 2700 किलोमीटर यात्रा की थी। इस दौरान वह 25 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न राज्यपालों से भी मिले। उन्होंने कोविड काल के दौरान चीन में रहने और स्वयं कोविड से संक्रमित होने का अनुभव भी साझा किया।
सोमेन देबनाथ वर्तमान में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुनर्मिलन भारत अभियान के तहत दोबारा यात्रा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य 22 वर्ष पहले देखे भारत और वर्तमान भारत में आए बदलावों को समझना है। यह यात्रा 27 मई, 2027 को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी से मुलाकात के दौरान उनके अभियान से प्रभावित होकर मुखर्जी ने उन्हें पांच देशों का वीजा तथा 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की थी।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमेन देबनाथ के साहस, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान की सराहना की। उन्होंने एचआईवी/एड्स जागरूकता और भारतीय संस्कृति को विश्वभर में पहुंचाने के प्रयासों को विशेष रूप से सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवा ही संगठन…. चौरासी मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का कचरा न फैलाएं : डा. जनक राज

एएम नाथ। भरमौर : .विधायक डा. जनक राज ने बुधवार को सेवा पखवाडा कार्यक्रम के अंतर्गत चौरासी मंदिर समूह में कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी 100 पीजी सीटें, नगरोटा में विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने दी सौगात

आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में बढ़ रही सरकार, शिक्षा-स्वास्थ्य और व्यवस्था परिवर्तन पर सीएम का जोर बाल मेले में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, नगरोटा के विकास में जी.एस. बाली का योगदान अविस्मरणीय एएम नाथ। नगरोटा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभी जोशी का ‘खुण्डी महिमा’ का भजन यू-ट्यूब पर लांच

गायक पियूष राज ने किया विमोचन एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले गायक अभी जोशी का पहला भजन खुण्डी महिमा स्वर मंदिर प्रोडैक्शन के ऑफीशीयल यू-ट्यूब चैनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को किया जा रहा सुदृढ़ः मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला :   हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश के संवेदनशील राज्यों में शामिल हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए राज्य आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!