सुजानपुर की प्रधानाचार्या मंजरी महाजन को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार : शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार में उत्कृष्ट कार्य का मिला सम्मान

by

5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी मंजरी महाजन को सम्मानित

मंजरी महाजन के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से हिमाचल का बढ़ा गौरव

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई सुजानपुर टीहरा की प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 5 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। देशभर से कुल 48 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। हिमाचल प्रदेश से तीन शिक्षकों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे गए थे, जिनमें मंजरी वी. महाजन का चयन हुआ है।
मंजरी वी. महाजन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और विद्यालय नेतृत्व के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। इससे पहले वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ की प्रधानाचार्या रह चुकी हैं। उनके नेतृत्व में भलेठ स्कूल को वर्ष 2026 में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड तथा वर्ष 2025 में वेस्ट वॉरियर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने उन्हें सम्मानित करते हुए उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे जिले तथा प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।
मंजरी वी. महाजन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उन्होंने कई पहल की हैं। इन प्रयासों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ स्थानीय समुदाय को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय समुदाय, अभिभावकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों को दिया।
उन्होंने कहा कि अध्यापन को केवल प्रोफेशन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि शिक्षक को विद्यालय और समाज के प्रति अन्य जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। उनके चयन से सुजानपुर सहित पूरे हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर उनके पति एवं राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. विक्रम महाजन, ग्रेड-वन कश्मीर सिंह तथा जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खुशी की लहर है आई, गांव-गांव और शहर-शहर है छाई’ गीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक

दून : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से आज हिम सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुघार कनैता तथा ग्राम पंचायत दाड़वा के लोगों को सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ : पाकिस्तान से हो रही थी तस्करी, पुलिस की शुरूआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे

अमृतसर :   एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग्स तस्करों के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में गैंग के 10 लोगों को अरेस्ट किया गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा : 11 ग्राम विकास योजनाएं अनुमोदित गांवों की स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत जारी कार्यों को समय पर पूरा किया जाए- अपूर्व देवगन

एएम नाथ।  मंडी, 27 अगस्त। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के बारे में ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ एप पर दें जानकारी – उपायुक्त

 जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें अधिकारी, जिला के नागरिकों से सहयोग की अपील शिमला, 25 जुलाई – उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!