‘वॉइस ऑफ सरकाघाट” का खिताब- स्योह के कुलदीप कौण्डल ने जीता : पंकज रहे फस्ट रनरअप

by
एएम नाथ। सरकाघाट, 31 मार्च :  नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में पहली बार आयोजित हुई ‘वॉयस ऑफ सरकाघाट’ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस सिंगिंग कॉम्पिटिशन में धर्मपुर के स्योह निवासी कुलदीप कौण्डल ने अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीत लिया और ‘वॉइस ऑफ सरकाघाट’ का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में पंकज कुमार ने पहले रनरअप का स्थान हासिल किया तो पियुष भारद्वाज ने दूसरे रनरअप रहे।
3 राऊंड में हुई कड़ी टक्कर
प्रतियोगिता 3 राउंड में हुई, जिसमें पहला राऊंड बॉलीवुड सॉन्ग, दूसरा लोक संगीत का था। तीसरे राऊंड में कोई बाध्यता न रखते हुए प्रतिभागियों को उनकी पसंन्द का कोई भी गाना चुनने की छुट थी।
इन्होंने निभाई निर्णायक मण्डल की भूमिका
प्रतियोगिता को जज करने के लिए निर्णायक मंडल में डॉ. बनीता प्रोफेसर संगीत डिग्री कॉलेज सरकाघाट व संजय जम्वाल अध्यापक संगीत राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट मौजूद रहे।
विधायक चन्द्रशेखर करेंगे सम्मानित
विजेताओं को 02 अप्रैल को होने वाली सांस्कृतिक संध्या में विधायक धर्मपुर चन्द्रशेखर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव : प्रदेश में 21 करोड़ 20 लाख रुपए की अवैध शराब, नकदी, सोना व नशीले पदार्थ किए बरामद

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों के चलते चुनाव विभाग के निर्देशों पर सरकारी अमला पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त बना हुआ है। इस कड़ी में न केवल बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की दिन-रात चेकिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा : नंदरूल, राजल, गाहलियां, आदि क्षेत्रों का दौरा करते हुए बारिश से हुए नुकसान का किया आकलन

अधिकारियों को दिए त्वरित सहायता के निर्देश धर्मशाला, 19 अगस्त। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां और कांगड़ा उपमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में बरसात से हुए नुकसान का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Video देख फट जाएगा कलेजा : सब को माफ करते हुए…हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल

केभी-कभी जिंदगी इंसान को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहां उम्मीद और दर्द के बीच की रेखा धुंधली पड़ जाती है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार किया व्यक्त

हिमाचल प्रदेश राज्य एक्स-पैरा मिलिट्री कॉर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने बजट 2026-27 में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!