वोट चोरी के जरिए भाजपा ने लोकतंत्र का कत्ल किया: सांसद मनीष तिवारी

by

चंडीगढ़, 24 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वोट की चोरी के जरिए लोकतंत्र का कत्ल करने वाली भाजपा को निशाने पर लिया है। चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शिवालिक एनक्लेव स्थित एक जनसभा को संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि भाजपा की पोल अब देश के सामने खुल चुकी है।

सांसद तिवारी ने कहा कि देश का आधार इसकी मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाएं हैं और भाजपा द्वारा शुरू से इन्हें कमजोर किए जाने का प्रयास चलता रहा है। तिवारी ने लोगों को भाजपा के इरादों के प्रति आगाह किया, जिसने वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र का कत्ल किया है।

वहीं पर, चंडीगढ़ के विकास हेतु कांग्रेस की वचनबद्धता को एक बार फिर से दोहराते हुए, सांसद ने कहा कि पिछ्ले कई सालों से ठंडे बस्ते में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा, प्रापर्टी की हिस्सेदारी बिक्री, लाल डोरा इत्यादि से जुड़ी लोगों की समस्याओं को सुलझाने हेतु भी वह प्रयासरत हैं।

इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान एच.एस लक्की ने कहा कि कांग्रेस सर्वपक्षीय विकास पर भरोसा करती है। सांसद मनीष तिवारी द्वारा शहर के विकास से जुड़े उन मुद्दों को उठाया गया है, जिन्हें पिछले कई वर्षों से नहीं उठाया गया था।

इससे पहले सांसद तिवारी द्वारा सीसीटीवी कैमरों का उदघाटन किया गया, जिन्हें के लिए उन्होंने अपने संसदीय विकास फंड से रुपए जारी किए थे। तिवारी ने कहा कि यह पहल क्षेत्र की सुरक्षा एवं निगरानी को और अधिक प्रभावशाली बनाएगी। सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से अपराधों पर नियंत्रण, अनुशासन की मजबूती और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी।

जहां अन्य के अलावा, एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य चंदर्मुखी शर्मा, हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डी.पी. रंधावा, शिवालिक एनक्लेव के चेयरमैन राजिंदर खंडूजा, प्रधान आर.डी शर्मा, सीनियर वाइस प्रधान जगदीप शर्मा, वाइस प्रधान आर.एम भल्ला, सचिव वरिंदर गुप्ता, एच.एम शर्मा, अमित ऋषि, नरेंद्र बांसल, लवजीत सिंह, राजेश सिंगला, एम.पी सतीजा इत्यादि भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसडी स्कूल गढ़शंकर : आर्टस में सुखप्रीत कौर व कामर्स में आंचल प्रथम

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का12वीं का परिणाम शानदार रहा गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए 12वीं कक्षा के परिणाम में एस.डी.पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। आर्टस के परिणाम...
article-image
पंजाब

PJ Singh Leads Tynor to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Tynor Orthotics, under the visionary and dynamic leadership of Chairperson PJ Singh, has achieved an extraordinary milestone by becoming the No. 1 orthopaedic brand in five countries—a moment of immense pride...
article-image
पंजाब

गांव बस्ती सेंसियां की सरपंच सस्पेंड : गांव बस्ती सैंसियां में छपड़ की दीवार को बिना मंजूरी लिए गिराने के मामले में डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने किया सरपंच को किया ससपेंड

गढ़शंकर।  गांव बस्ती सेंसियां की सरपंच को गांव में छपड़ की दीवार को बिना मंजूरी लिए गिराने के मामले में डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग द्वारा ससपेंड कर दिया गया। गांव बस्ती सेंसियां...
Translate »
error: Content is protected !!