वोट दें कमल का फूल और प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा देखकर, राम कुमार को जिताएं : अनुराग ठाकुर

by

हरोली : हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पुबोवाल, बाथड़ी, हरोली बी भदसाली में आयोजित जनसभाओं को संबोधित केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की मदद के लिए प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया। 70 सालों में गरीब की जिंदगी नहीं बदली, जब तक कांग्रेस सत्ता में रही। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद गरीबों को 3.22 करोड़ पक्के मकान बना कर दिए। 12 करोड़ शौचालय बनाए गए। उन्हीनों ने कहा कि अगले 10 दिन चुनाव प्रचार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात एक कर दें और घर-घर जाकर प्रचार करें। कमल का फूल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा देखकर वोट दें। हरोली में राम कुमार को जिताकर कमल खिलाएं। उन्होंनो ने कहा कि भाजपा ने हर घर को विजली कुनेक्शन और एलईडी बल्ब दिए। उन्होंने ने कहा कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर और चूल्हा मुफ्त दिया। मोदी सरकार ने किसानों की भलाई के लिए काम किया है। किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बनाया है। साथ ही सेना को मजबूत किया। आज देश आगे बढ़ रहा है। किसानों की कमाई को बढ़ाया जा रहा है। गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा रहा है। प्रदेश सरकार 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पेंशन दे रही है। पानी के बिल माफ किए गए हैं। 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है।
उन्होंने ने कहा कि मोदी सरकार ने दौलतपुर चौक तक रेल लाइन बनाई और उसका इलेक्ट्रिफिकेशन भी किया। पीएम के आशीर्वाद से ऊना से दिल्ली के लिए देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन चलाई, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद झंडी दिखाई, लेकिन कभी कांग्रेस के पीएम ने ऐसा नहीं किया। बिलासपुर में 1400 करोड़ का एम्स, साढ़े 350 करोड़ का हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज और ऊना में ट्रिपल आईटी बनाई। साथ ही साढ़े 450 करोड़ से पीजीआई में सैटेलाइट सेंटर बनाया जा रहा है। उन्हीनों ने कहा कि भाजपा ने ही देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शुरू की। बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बना दिया। अब मोदी सरकार ने देश के 3 बल्क ड्रग पार्क में से एक ऊना जिला के हरोली क्षेत्र को दिया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 5 हजार करोड़ की सड़कें मंजूर कराई। PM ने सोच बदलने का काम किया है। आज देश में आस्था के केंद्र अर्थव्यवस्था का स्त्रोत बने हैं। सोमनाथ, केदारनाथ और काशी विश्वनाथ को दिव्य बना दिया। अगले साल रामलला की जन्मभूमि पर राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मोदी सरकार ने धारा 370 जम्मू कश्मीर से हटाई। जहां पहले तिरंगा फहराने नहीं देते थे, आज कश्मीर के हर घर में तिरंगा लहरा रह है। 2011 में मैंने कोलकाता से कश्मीर तक तिरंगा यात्रा निकाली। उस वक्त जम्मू कश्मीर में तिरंगा फहराने का विरोध हो रहा था। हमने आंदोलन किया और मुझे जेल में डाला गया। इसके बाद मोदी ने धारा 370 खत्म की। आज हमने कश्मीर में घर-घर तिरंगा फहराने का काम किया है। जिसने देश को इतना कुछ दिया, उसे एक और मौका तो देना बनता ही है।
उन्हीनों ने कहा कि देश को पीएम नरेंद्र मोदी ने ईमानदार सरकार दी है। 8 साल सत्ता में आए हो चुके हैं, लेकिन सरकार पर कोई आरोप तक नहीं लगा है, जबकि यूपीए सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए थे। मोदी 27 हजार स्टूडेंट्स को यूक्रेन से भारत सुरक्षित लेकर आए, लेकिन कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया था, जिसे मोदी ने बचाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा…सुबह होते ही युवती ने बुला ली पुलिस

अंबाला । थाना पड़ाव पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये देने की डिमांड कर रही है। पुलिस ने केस...
article-image
पंजाब

गुस्साए कर्मचारियों ने बजट की प्रतियां फूंक कर मुलाजिमों ने रोष जताया

गढ़शंकर : प्रदेश सरकार के पहले ही बजट में पंजाब के मुलाजिमों की पुरानी पैंशन बहाल करने की जायज मांग तथा मुलाजिमों की अन्य वित्तीय मांगों संबंधी कोई जिक्र न होने के विरोध में...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन में आयोजित नि:शुल्क मैडीकल का बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में सप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से...
article-image
पंजाब , समाचार

महिला डॉक्टर से 47 लाख रुपये की ठगी : ठगी करने वाले चार नाइजीरियन एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पुलिस की साइबर क्राइम की टीम ने मैट्रिमोनियल एप के जरिये ठगी करने वाले चार नाइजीरियन एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर मैट्रिमोनियल...
Translate »
error: Content is protected !!