वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए : 16 को बूथ लैवल पर लगाए जाएंगे स्पैशल कैंप: जिला चुनाव अधिकारी

by

बी.एल.ओज सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक प्राप्त करेंगे फार्म नंबर 6-बी
होशियारपुर, 14 अक्टूबर:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने बताया कि वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए 16 अक्टूबर को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर बूथ लैवल स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी बी.एल.ओज सुबह 9 बजे से लेकर सांय 5 बजे तक वोटरों से फार्म नंबर 6-बी प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देशों के मुताबिक वे सुपरवाइजरों व बी.एल.ओज के माध्यम से पोलिंग बूथों पर स्पैशल कैंप इस लिए लगाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जा सके। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी(सेकेंडरी व एलेमेंट्री) को हिदायत देते हुए कहा कि जिन स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बने हुए हैं, उन स्कूलों के प्रिंसिपलों व स्कूल प्रमुखों को हिदायत की जाए कि 16 अक्टूबर(रविवार)को स्कूल खुला रखा जाए ताकि आम जनता को किसी तरह की मुश्किल न आए।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देशों के मुताबिक सुपरवाइजर व बी.एल.ओज की ओर से आधार डाटा एकत्र करने के लिए हर माह के रविवार को पोलिंग बूथों पर स्पैशल कैंप लगाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह का कैंप 16 अक्ट्ूबर को लगाया जा रहा है, इस लिए अधिक से अधिक वोटर इस कैंप का लाभ लेकर अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करें। उन्होंने बताया कि अगले कैंप 20 नवंबर 2022, 04 दिसंबर 2022, 08 जनवरी 2023, 05 फरवरी 2023 व 05 मार्च 2023 को लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले से रजिस्टर्ड वोटर, वोटर हैल्पलाइन एप एन.वी.एस.पी. व फार्म 6-बी के माध्यम से अपने वोटर कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो वह भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित किए गए 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज की जानकारी भर कर रजिस्टर कर सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का किया उद्घाटन, युवाओं से रोजगार सृजनकर्ता बनने की अपील

कपूरथला :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कपूरथला स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम नवाचार, उद्यमिता और युवा नेतृत्व वाले आर्थिक विकास...
article-image
पंजाब

माइनिंग वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध

होशियारपुर, 2 फरवरी : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से ज़िला होशियारपुर में पड़ते गांव जेजों से माहिलपुर रोड तथा नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग सामग्री ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही...
article-image
पंजाब

शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की कर पंजाब पेश कर रहा है बेहतरीन उदाहरण: ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 3 फरवरी:   रयात एंड बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर में चल रही 31वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस आज संपन्न हो गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर ज़िम्पा मुख्य अतिथि...
article-image
पंजाब

लालपुरा पर कार्रवाई की मांग : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ अकाली दल के शिष्ट मंडल ने राज्य सीईओ सिबिन से की शिकायत

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के शिष्ट मंडल ने आज राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के खिलाफ शिकायत दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!