व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक अहम : DC मनमोहन शर्मा

by

एएम नाथ। सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि समय पर ऋण प्रदान कर लक्षित वर्गों की आर्थिकी को मज़बूत करने में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मनमोहन शर्मा गत दिवस ज़िला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा आयोजित जिला सलाहकार समीति की त्रैमासिक एवं ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक अहम हैं। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ज़िला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पंहुचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि जन-धन खाते में आधार व मोबाइल सीडिंग निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने भविष्य में बैंकर्स से लाभार्थियों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें ताकि लाभार्थियों को समय पर इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर लघु प्रसंस्करण संयत्र स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं ताकि किसानों की आर्थिकी मज़बूत करने में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर बैंक शाखाओं में कार्यरत बैंकिग कॉरसपोडेंट का मोबाईल नम्बर व जानकारी पंचायत स्तर पर प्रदर्शित करें ताकि ग्रामीणों को समयबद्ध अपनी बैंक सम्बन्धी समस्या का समाधान मिल सके।
मनमोहन शर्मा ने ज़िला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि लम्बित पड़े ऋण मामलों को शीघ्र निपटाएं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर पात्रता अनुसार शीघ्र कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें।
उपायुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रसंस्करण के माध्यम से उत्पाद की शेल्फ लाईफ बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाना आवश्यक है। इस दिशा में यूको आरसेटी को कृषि व्यवसाय से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ करने की सम्भावनाएं तलाशनी चाहिएं। यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिएं जो युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकें। यूको आरसेटी को विभिन्न विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर तथा किसान क्रेडिट कार्ड के लिए मेलों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण लोग लाभान्वित हो सकंे।
बैठक में ज़िला के अग्रणी बैंक यूको बैंक की प्रबंधक तमन्ना मोदगिल द्वारा जानकारी दी गई कि ज़िला में 30 जून, 2024 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 02 लाख 17 हजार 531 खाते खोले गए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 02 लाख 63 हजार 557 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 98 हजार 869 तथा अटल पेंशन योजना से 70 हजार 998 लाभार्थी जोड़े जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन ज़िला में 30 जून, 2024 तक शिशु श्रेणी के तहत 268 लाभार्थियों को लगभग 01 करोड़ 09 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 1512 लाभार्थियों को लगभग 23 करोड़ 49 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 620 लाभार्थियों को लगभग 39 करोड़ 42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, यूको आरसेटी की निदेशक मीनू रियां, नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, पशु पालन विभाग सोलन के अतिरिक्त निदेशक डॉ. विजय कुमार पाठक, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित बैंकों के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले 8 महीनों में सभी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी हाई-एंड तकनीक: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण का शुभारम्भ एएम नाथ।  शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA सत्ती ने रिश्वत लेते पकड़े तहसीलदार को दी सेवा विस्तार का उठाया था मुद्दा : सेवा विस्तार पाए कर्मचारियों की सेवाएं होंगी खत्म

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश सरकार ने संवेदनशील पदों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एचएएस 22 अधिकारियों एवं परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) के 22 अधिकारियों एवं वर्ष 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। यह परिवीक्षाधीन अधिकारी जिला शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे में 4 बड़े संकेत : पहलगाम हमले के बाद भारत कुछ बड़ा करने वाला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है. इन आशंकाओं को पिछले 4 घंटे के चार बड़े एक्शन ने और ज्यादा बल दिया है. कहा...
Translate »
error: Content is protected !!