व्यय पर्यवेक्षक ने बंगाणा में अधिकारियों के साथ की बैठक : चुनावी व्यय की निगरानी को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

by
बंगाणा(ऊना), 9 मई. भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा उप चुनावों के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने बुधवार को बंगाणा में प्रशासनिक अधिकारियों एवं निगरानी दलों के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चुनावी व्यय की निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का पूरा पालन तय बनाने को कहा। बैठक में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, नायब तहसीलदार अभिराय सिंह शर्मा, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा व्यय निगरानी के लिए गठित दलों के सदस्य उपस्थित रहे।
*व्यय निगरानी दल पूरी सजगता से करें कार्य*
श्रीमती बिष्ट ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने व्यय निगरानी दलों को पूरी सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। व्यय पर्यवेक्षक ने आबकारी विभाग को शराब के ठेकों की बिक्री का विस्तृत ब्योरा प्रस्ततु करने को कहा। उन्होंने पुलिस विभाग को पंजाब के साथ लगते कुटलैहड़ विधानसभा के चंगर क्षेत्र में चेक पोस्ट स्थापित कर उसे चौबीसों घंटे संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसटी दलों को अंतरराज्यीय तथा अंतरजिला सीमाओं पर नाके लगाने तथा कड़ी निगरानी के निर्देश भी दिए। उन्होंने उड़न दस्तों को क्षेत्र के मैरिज हॉल आयोजनों समेत सभी समारोहों पर बारीकी से नजर रखने को कहा।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के लिए राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के व्यय पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
*व्यय पर्यवेक्षक से कर सकते हैं चुनावी व्यय संबंधी शिकायत*
बता दें, ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा के उप चुनावों में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मीनू सिंह बिष्ट 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। उपचुनावों में व्यय से संबंधित किसी शिकायत अथवा सुझाव को लेकर कोई भी व्यक्ति व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट के मोबाइल नम्बर 9317644760 अथवा लैंडलाइन नंबर 01975-292371 पर उनसे संपर्क कर सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामला : पूर्व मंत्री भुल्लर समेत 3 के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज…जानिए FIR में क्या क्या दर्ज है !

अमृतसर, 22 मार्च :  पंजाब राज्य भंडारण निगम के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस कमिश्नरेट के रणजीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षवर्धन चौहान ने जल शक्ति विभाग को सिरमौर जिला में पेयजल समस्या से निपटने के आवश्यक निर्देश दिए : उद्योग मंत्री ने की जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता

नाहन,19 जून। जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आज जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा जिला स्तरीय शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपी गिरफ्तार – शादी से मुकरा प्रेमी, शादी का झांसा देकर लड़की को किया प्रेगनेंट : नाबालिग ने निगला जहर

एएम नाथ। सोलन :  सोलन जिले के चायल क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। युवक ने जब शादी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएमसी शिक्षकों से भरे जाएंगे एलडीआर कोटे के 143 पद

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा विभाग में सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के माध्यम से एसएमसी शिक्षकों से विभिन्न श्रेणियों (टीजीटी, शास्त्री, डीएम, एलटी) के 143 पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!