‘व्यवस्था परिवर्तन के 45 महीने, 45 ऐतिहासिक फैसले’—सीएम सुक्खू ने किया पत्रक का विमोचन

by

एएम नाथ।  मंडी। हिमाचल प्रदेश सरकार के 45 महीने के कार्यकाल में किए गए प्रमुख कार्यों और महत्वपूर्ण फैसलों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया की पहल पर चार पेज का पत्रक तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी के कंसा चौक में इस पत्रक का विमोचन किया।

पत्रक में सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, कृषि, पर्यटन और आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों एवं फैसलों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है।

सभी जिलों में वितरण के निर्देश

पत्रक के विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने संजीव गुलेरिया की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पत्रक को प्रदेश के सभी जिलों में वितरित करने के निर्देश भी दिए।

पत्रक के पहले पन्ने पर ‘व्यवस्था परिवर्तन के 45 महीने, 45 ऐतिहासिक फैसले’ और ‘प्रगति के पथ पर बढ़ता हिमाचल’ जैसे संदेश दिए गए हैं। इसमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली, महिलाओं से संबंधित आर्थिक सहायता, बिजली से जुड़े प्रावधान, युवाओं के लिए ई-टैक्सी योजना तथा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं और फैसलों को शामिल किया गया है।

जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना उद्देश्य

संजीव गुलेरिया ने कहा कि पत्रक तैयार करने का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक सरल और संक्षिप्त रूप में पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों और योजनाओं से लोगों को मिलने वाले लाभ की जानकारी देने का प्रयास किया गया है।

राज्य सरकार की ओर से पिछले वर्षों में सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं और नीतिगत फैसलों की घोषणा की गई है। सरकार ने इनमें से कई को अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत किया है।

दिसंबर में चार साल पूरे करेगी सरकार

हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने दिसंबर 2022 में कार्यभार संभाला था। मुख्यमंत्री सुक्खू ने 12 दिसंबर 2022 को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। सरकार के चार साल का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होगा। सरकार अपने कार्यकाल में चुनावी गारंटियों और विभिन्न विकास योजनाओं को लागू करने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में गिनाती रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, सुरक्षित सीट तलाश रहे : जयराम ठाकुर

मंत्रियों से ज्यादा ‘कैबिनेट मित्र’, सरकार पर हावी है मित्र मंडल : नेता प्रतिपक्ष पांवटा में 95% से ज्यादा भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते, जयराम ने जताया आभार एएम नाथ। पांवटा साहिब :  पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजभाषा पखबाड़ा के तहत बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित : विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला के 117 स्कूली विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। चम्बा : भाषा एवं संस्कृति विभाग चम्बा द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के तहत 1 सितम्बर, को बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्डों, सुपरवाईजरों के  लिए होगी स्क्रीनिंग : पूर्व सैनिकों के लिए 11 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक जिलावार होगी  स्क्रीनिंग प्रक्रिया

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क https://hpexservicemen.org चंबा, 8  दिसंबर : सचिव हि०प्र० पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर  दीप्ति  मंढोत्रा  ने बताया कि पूर्व सैनिकों को विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, एवं केन्द्रीय व राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्ठे के खिलाफ ली शपथ, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड जिला चम्बा के कार्यालय में आज नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) शपथ ली।...
Translate »
error: Content is protected !!