पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, सुरक्षित सीट तलाश रहे : जयराम ठाकुर

by

मंत्रियों से ज्यादा ‘कैबिनेट मित्र’, सरकार पर हावी है मित्र मंडल : नेता प्रतिपक्ष

पांवटा में 95% से ज्यादा भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते, जयराम ने जताया आभार

एएम नाथ। पांवटा साहिब :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पांवटा साहिब में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को प्रदेश की जनता का व्यापक समर्थन मिला है। जयराम ठाकुर के अनुसार, प्रदेश में अब तक हुए 11 जिला परिषद चुनावों में 10 में भाजपा की जीत हुई है, जबकि पांवटा साहिब में 95 प्रतिशत से अधिक भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणामों से मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के मंत्री और विधायक विचलित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने लिए विधानसभा चुनाव में सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं और कांग्रेस के विभिन्न धड़े हार की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने के लिए दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर एक धड़ा दिल्ली से लौटता है तो दूसरा वहां पहुंच जाता है।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार में ‘मित्र मंडल’ के प्रभाव का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आसपास रहने वाले मित्र मंत्रिमंडल पर हावी हैं और सरकार में मंत्रियों से ज्यादा ‘कैबिनेट मित्रों’ की भूमिका दिखाई दे रही है। जयराम ने आरोप लगाया कि जनहित के बजाय मित्र हित सरकार की प्राथमिकता बन गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में पांवटा साहिब सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की मांग के अनुरूप कई संस्थान खोले गए थे। उनका आरोप है कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही ढाई हजार से अधिक संस्थान बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु और आय सीमा में राहत देने का निर्णय उनकी सरकार ने लिया था, जबकि वर्तमान सरकार ने डेढ़ हजार से अधिक स्कूल, अस्पताल और डिस्पेंसरी बंद किए।
जयराम ठाकुर ने पंचायती राज चुनाव करवाने को लेकर भाजपा द्वारा अदालत में लड़ाई लड़ने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद सरकार को 31 मई तक चुनाव करवाने पड़े।
कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व विधायक बलदेव तोमर समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 15 नवम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार 17 नवम्बर को प्रातः 11 बजे हिमकैप्स कॉलेज बढ़ेड़ा में आयोजित होने वाले 70वें राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष ढटवालिया ईमानदार व्यक्ति : उनके अपने जिला हमीरपुर से ही जीता एक विधायक राजनीति की मंडी में बिक जाएगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे और भाजपा पर एक बार फिर ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान आयोजित जनसभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने भारत के चंडीगढ़ समेत 15 शहरों पर दागे ड्रोन-मिसाइल : S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने ऐसे किया फेल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।  बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़,  उत्तरलाई और भुज सहित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ करवा सकेंगे एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: अगर आपको भी इस बात को लेकर शिकायत थी कि आप सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ एफआईआर नहीं करा सकते थे तो आपकी इस समस्या को सरकार ने दूर कर दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!