व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंत्री राजेश धर्माणी निरंतर पहुंच रहे खेल मैदान, बच्चों से कर रहे है संवाद

by
घुमारवीं में चल रही है 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता
भविष्य में आयोजित करेंगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन : राजेश धर्माणी
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर) 03 फरवरी: घुमारवीं स्थित पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के परिसर में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश भर से विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों तथा शैक्षणिक संगठनों की 30 टीमें भाग ले रही हैं।May be an image of one or more people and text
इस बीच विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी समय-समय पर खेल मैदान पहुंच कर खिलाडियों से निरंतर संवाद स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान जहां खिलाडियों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी हासिल कर रहे है तो वहीं मैस में पहुंचकर खिलाडियों के साथ बैठकर भोजन भी कर रहे है।
इस मौके पर बोलते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर जिला के घुमारवीं में पहली बार किसी राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना महज एक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। घुमारवीं में खेल अधोसंरचना को मज़बूती प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है तथा यहां जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का हैंडबाॅल इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा।
राजेश धर्माणी ने कहा कि ऐसे आयोजनों के दौरान आवास की समस्या के सथाई समाधान के लिए औहर में 200 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन परिसर स्थापित किया जा रहा है जिसमें एक साथ 200 कमरों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस परिसर के विकसित हो जाने से बडे़ खेल आयोजनों एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए हमारी क्षमता में भी वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में ऐसे बड़े खेल आयोजनों के भविष्य में बहुआयामी परिणाम देखने को मिलेंगे। इससे न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि खेल पर्यटन को भी बल मिलेगा। ऐसे बड़े आयोजनों से बाहरी राज्यों से आने वाले लोग एवं खिलाडी प्रदेश की लोक कला एवं संस्कृति, वातावरण, स्थानीय व्यंजनों का आनन्द लेने के साथ-साथ लोगों से भी संवाद स्थापित करते है। साथ ही देश एक सूत्र में बंधता है, आपसी मेल-जोल को बढावा मिलने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना भी मज़बूत होती है।May be an image of one or more people and text
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी पीढ़ी को सशक्त बनाने तथा उनका चंहुमुखी विकास सुनिश्चित बनाना जहां सरकार और समाज का दायित्व है तो वहीं बच्चे भी खेलों के प्रति रुचि दिखाते हुए स्वयं को नशे जैसी सामाजिक कुरितियों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से न केवल व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि जीवन में सकारात्मकता का भाव भी जागृत होता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की जांच, एनजीटी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जस्टिस जसबीर सिंह की अगुवाई में एनजीटी टीम ने बसाल क्षेत्र में की अवैध खनन की जांच ऊना – पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज, जस्टिस जसबीर सिंह के नेतृत्व में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा बचाओ-भविष्य बचाओ नशा मुक्ति अभियान के कला जत्थे को DC अपूर्व देवगन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

एएम नाथ। शिमला : मंडी, 10 नवम्बर।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज युवा बचाओ-भविष्य बचाओ नशा मुक्ति अभियान के तहत मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के कला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागीय अधिकारियों को आरटीआई एक्ट की जानकारी होना जरूरीः राज्य सूचना आयुक्त गुलेरिया

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन एएम नाथ। धर्मशाला, 17 जुलाई। राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों ने में आरटीआई एक्ट के तहत जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

181 शिकायतों और मांगों का : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया समाधान : व्यवस्था परिवर्तन से अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक योजनाओं का पहुंचाया जा रहा लाभ–कुलदीप सिंह पठानिया

चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू में ‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’ का हुआ आयोजन 115 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा,  14 अपंगता प्रमाण पत्र जारी एएम नाथ।  चंबा,(तीसा) 23 जनवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!