व्यावसायिक शिक्षकों के लिए रोजगार योग्यता शिक्षा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

by

बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) : समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में तथा मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा जिला सोलन में एम्प्लॉयबिलिटी एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 29 से 31 जनवरी तक संचालित हुआ, जिसमें जिला सोलन के नालागढ़, रामशहर एवं पट्टा मेहलोग शिक्षा खंडों से कुल 51 व्यावसायिक शिक्षकों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को करियर साक्षरता, जीवन कौशल, वित्तीय साक्षरता, लैंगिक समानता, बाल संरक्षण तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुभवात्मक शिक्षण (एक्सपेरिमेंटल लर्निंग) पद्धति के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों की शिक्षा उपरांत रोजगार क्षमता (एम्प्लॉयबिलिटी) को बढ़ाना है।
यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार की गई है, जिसमें गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से शिक्षकों के क्षमता संवर्धन पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण सत्रों में सहभागिता, समूह कार्य, भूमिका निर्वहन (रोल प्ले) तथा व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को विषयवस्तु को प्रभावी ढंग से कक्षा में लागू करने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ने प्रतिभागी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया तथा प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर विवेक शर्मा तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानपुरा के विजय कुमार का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त नालागढ़ एवं रामशहर ब्लॉक के तीन मास्टर ट्रेनर्स राजपाल गुलेरिया, सीमा एवं सुरेश लता ने प्रशिक्षण के दौरान पूर्ण शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएं पंजीकृत कामगार

एएम नाथ। चंबा : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी (आधार सत्यापन)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरचौक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, मृतका के परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

सरकाघाट की घटना दिल दहलाने वाली, नशा मचा रहा तांडव, कानून व्यवस्था बेपटरी : जयराम ठाकुर चक्कर में दूध बहाने की घटना ने बेनकाब किए सुक्खू सरकार के खोखले दावे एएम नाथ। मण्डी :...
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी में फार्मासिस्ट के भरें जायेंगे 17 पद

ऊना : निदेशक, चिकित्सा सेवाएं, हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मासिस्ट के 17 पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना, अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने में पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करें- DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 07 जनवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा कर जनता को इसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार का ध्येय है और सभी फील्ड अधिकारी एवं...
Translate »
error: Content is protected !!