47 स्थानों पर होगा कोविड वैक्सीनेशन, शनिवार को जिला ऊना में

by

18 प्लस से अधिक आयु के लाभार्थियों को लगाए जाएंगे कोविड के टीके
ऊना, 25 जून: 18 से 44 तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 26 जून को जिला के कुल 47 स्थानों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि अंब ब्लॉक के तहत 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का 7 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें राधा स्वामी सत्संग घर अंब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतपूर्णी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा, एचएससी टकारला, एचएससी कुठियाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मसाल महंता व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर शामिल है।
उन्होंने कहा कि हरोली ब्लॉक में 9 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदसाली, जीपीएस पालकवाह, जीपीएस खड्ड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजावर आदि शामिल हैं। इसके अलावा 18 से 44 वर्ष के लिए न्यासा इंडस्ट्री तथा प्रीतिका इंडस्ट्री में भी टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ. रमण ने कहा कि बसदेहड़ा में 11 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसमें 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए एचएससी बसाल, एचएससी टक्का, पंचायत घर भटोली, एचएससी सासन, रावमापा डंगोली, पंचायत घर बसोली शामिल हैं। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए गुरूद्वारा सनोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देहलां, रावमापा बाल विद्यालय संतोषगढ़, रावमापा चलोला आदि स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। जीपीएस बसदेहडा में 18 से 44 तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।
सीएमओ ने कहा कि गगरेट ब्लॉक में 10 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें 18 से 44 वर्ष के युवाओं को रावमापा अंबोटा, जीडीसी दौलतपुर चौक, रावमापा भंजाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी, एचडब्ल्यूसी मावा कोहलां, एचडब्ल्यूसी नकड़ोह व रावमापा नंगल जरियाला आदि स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में वैक्सीन लगाई जायेगी तथा रावमापा राजपूतां बढे़ड़ा में दोनों आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि थानाकलां में टीकाकरण के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 18 से 44 वर्ष के युवाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को एचएससी तनोह, एचएससी धनेत, एचएससी तलाई व एचएससी अंबेहड़ा में वैक्सीन लगाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त ऊना में टाउन हॉल ऊना में 18 से 44 वर्ष के युवाओं को कोविड वैक्सीनेशन लगाई जाएगी तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में टीकाकरण किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्लम ऐरिया बाथू व बसदेहड़ा के नौनिहाल उपायुक्त राघव शर्मा से मिले

ऊना 9 मार्च: स्लम ऐरिया बाथू व बसदेहड़ा के 36 विद्यार्थी आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा से मिले तथा प्रशासन के माध्यम से जिला ऊना में किए जाने वाले कार्यों को जाना। इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार हुई कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के ये वीडियो हो रहे जमकर वायरल : अमनदीप कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट 349 पोस्ट किए जा चुके…. अकाउंट के 41 हजार के करीब फॉलोअर्स

पंजाब में नशे का एक पुराना इतिहास रहा है. पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर आज भी युवाओं को नशे की तरफ से दूर करने की प्रयास करने में लगी है।  लेकिन क्या हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट प्रदेश के हितों के विपरीत : नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर ने केंद्रीय बजट 2026-27 को हिमाचल प्रदेश के हितों के विपरीत बताते हुए कहा कि बजट में प्रदेश की आम जनता, किसानों- बागवानों, युवाओं की अपेक्षाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्थाओं की भरमार, जनहित के मुद्दे पर खामोश सरकार : जयराम ठाकुर

पानी के लिए एसडीएम कार्यालय का घेराव करने से पता चलती है स्थिति की भयावहता  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मिले नेता तिपक्ष एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!